फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवादी समूहों की पसंद बने सस्ते और छोटे हथियार: यूएन

Sun, 23 Feb 2020 04:42 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यूएन
विज्ञापन
यूएन - फोटो : twitter
विज्ञापन

यूएन के आतंकवाद रोधी प्रमुख ने कहा है कि सस्ते और आसानी सेे मिलने वाले हथियारों का इस्तेमाल बढ़ गया है। ये हथियार दुनियाभर में शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहे आतंकवादी समूहों के तेजी के साथ पसंदीदा हथियार बनते जा रहे हैं। 

विज्ञापन


आतंकवाद का विरोध करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव व्लादिमीर वोरोंकोव के कहा कि छोटे हथियारों और हल्के शस्त्रों की अवैध तस्करी के खिलाफ अपर्याप्त वैश्विक प्रतिक्रिया है। साथ ही कमजोर सीमाओं के चलते आतंकियों और अपराधियों को एक देश या इलाके से दूसरी जगह इन हथियारों का लाना ले जाना आसान हो जाता है।

उन्होंने कहा कि सस्ते, छोटे व हल्के हथियार पूरी दुनिया में आतंकियों के लिए पसंदीदा बनते जा रहे हैं क्योंकि इन्हें छिपाने और इस्तेमाल करने में काफी सुविधा रहती है। यही कारण है कि छोटे हथियारों की आपूर्ति अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें