फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएन ने सीरिया को मिलने वाली सीमापार सहायता का समय बढ़ाया

Sun, 12 Jan 2020 12:53 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र - फोटो : Social Media
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को सीरिया को दी जाने वाली सीमा-पार से सहायता की सीमा छह माह के लिए बढ़ा दी है लेकिन साथ ही रूस के दबाव के चलते इस सहायता में कटौती की गई है। यह सहायता सीरिया-तुर्की सीमा के दो स्थानों से मुहैया कराई जाएगी, जबकि पहले यह चार स्थानों से दी जाती थी। सीरिया 2014 से गृहयुद्ध का सामना कर रहा है।

विज्ञापन


इस प्रस्ताव के पक्ष में 11 मत पड़े, जबकि चार सदस्यों ने (रूस, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन) मतदान में हिस्सा नहीं लिया। सीमापार से मिलने वाली इस सहायता को अब तक वार्षिक रूप से बढ़ाया जाता था, लेकिन इस बार ये बढ़ोतरी छह महीने के लिए की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें