फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौरा: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस जाएंगे रूस, राष्ट्रपति पुतिन और विदेश मंत्री लावरोव से करेंगे मुलाकात

Sat, 23 Apr 2022 12:25 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र

सार

संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन पर रूस के 24 फरवरी के आक्रमण के दो महीने बाद  एंटोनियो गुटेरेस 26 अप्रैल को मॉस्को का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
Antonio Guterres - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के करीब दो महीने बीत चुके हैं। ब्रिटिश पीएम जॉनसन के दौरे के बाद अब संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस अगले सप्ताह मास्को का दौरा करेंगे। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उनका स्वागत करेंगे।

विज्ञापन


इस सप्ताह की शुरुआत में गुटेरेस ने पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को यूक्रेन में शांति लाने के लिए तत्काल कदमों पर चर्चा करने के लिए मॉस्को और कीव दौरे की बात कही थी। संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन पर रूस के 24 फरवरी के आक्रमण के दो महीने बाद गुटेरेस 26 अप्रैल को मॉस्को का दौरा करेंगे।

रूस के राष्ट्रपति और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की अगले सप्ताह बैठक होने वाली है। यूक्रेन के खिलाफ हमले को लेकर पूरी दुनिया की ओर से आलोचना का सामना कर रहे रूसी राष्ट्रपति की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने जानकारी दी कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ बैठक और दोपहर का भोजन करेंगे। 

रूस नहीं रोक रहा बमबारी
मैरियूपोल में अजोवस्ताल स्टील प्लांट पर रूस की ओर से लगातार बमबारी हो रही है। शहर के मेयर के सहयोगी पेट्रो आंद्रुशेंको ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हजारों नागरिकों ने इस प्लांट में शरण ले रखी है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने इस प्लांट को लेकर अपनी सेना को रणनीति बदलने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें