गार्शिया ने कहा कि इसका प्रमाण 2020 में हमारी सफल स्की-जम्प जांच और व्यापक सिमुलेशन अध्ययनों में लग चुका है। हम मई-जून में भारत में प्रदर्शनों से भी यह साबित भी करेंगे।
दुनिया की सबसे बड़ी एअरोस्पेस कंपनी बोइंग अपने दो सुपर होर्नेट लड़ाकू विमानों को भारतीय नौसेना द्वारा खरीदे जाने से पहले इन गर्मियों में गोवा में उसके संचालनात्मक प्रदर्शन की योजना बना रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ कार्यकारी ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
एफ/ए-18 सुपर होर्नेट के लिए कड़ी पैरवी करने वाले बोइंग इंडिया बिजनेस डेवलेपमेंट के उपाध्यक्ष एलेन गार्शिया ने कहा कि विमान को खासकर वाहक अभियानों के लिए डिजाइन किया गया है। यह भारतीय नौसेना के विमान वाहक पोतों से उड़ान भर सकता है और उसकी जरूरतें भी पूरी कर सकता है।
गार्शिया ने कहा कि इसका प्रमाण 2020 में हमारी सफल स्की-जम्प जांच और व्यापक सिमुलेशन अध्ययनों में लग चुका है। हम मई-जून में भारत में प्रदर्शनों से भी यह साबित भी करेंगे। भारत के रक्षा क्षमताएं मजबूत करने की योजनाओं के मद्देनजर बोइंग एफ/ए-18 सुपर होर्नेट, पी-8आई, एफ-15ईएक्स, केसी-46 टैंकर को लेकर भारतीय रक्षा ग्राहकों के साथ चर्चा कर रहा है।
विज्ञापन
भारत में निर्मित उत्पादों का निर्यात
बोइंग की अंतरराष्ट्रीय कारोबार विकास की उपाध्यक्ष मारिया लेन ने कहा, आत्मनिर्भर भारत व मेक इन इंडिया के सहयोग के लिए बोइंग भारत से एक अरब डॉलर लेता है और बोइंग के भारतीय आपूर्ति शृंखला साझेदार वैश्विक एअरोस्पेस बाजार के लिए भारत में निर्मित उत्पादों का निर्यात कर रहे हैं।