नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एंटोनियो गुटेरेस 31 अक्तूबर को नेपाली संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। साथ ही नेपाल पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का अवलोकन करेंगे और प्रभावित समुदायों से मुलाकात करेंगे।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस नेपाल की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर शनिवार देर रात काठमांडू पहुंचे। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने पर नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद ने गुटेरेस का स्वागत किया। 1 जनवरी, 2017 को पदभार ग्रहण करने के बाद संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की यह पहली नेपाल यात्रा है।
विज्ञापन
नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एंटोनियो गुटेरेस 31 अक्तूबर को नेपाली संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। साथ ही नेपाल पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का अवलोकन करेंगे और प्रभावित समुदायों से मुलाकात करेंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार, अपनी नेपाल यात्रा के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव का अन्नपूर्णा बेस कैंप क्षेत्र के साथ-साथ माउंट एवरेस्ट के प्रवेश द्वार लुकला का दौरा करेंगे, जहां वह जलवायु परिवर्तन से प्रभावित समुदायों के साथ बातचीत करेंगे। इसके अलावा वह गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी और पोखरा भी जाएंगे।