फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UN: 'गाजा के लोगों को सामूहिक सजा देना उचित नहीं', इस्राइल के फलस्तीन पर हमलों की UN महासचिव ने की निंदा

Tue, 17 Sep 2024 08:36 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यूएन

सार

गुटेरेस ने कहा कि सभी नागरिकों की मौत के लिए जवाबदेही जरूरी होनी चाहिए। इस्राइल और हमास दोनों ने गंभीर उल्लंघन किया है। इस्राइल-हमास के बीच युद्धविराम पर उन्होंने आगे कहा कि किसी भी समझौते पर पहुंचाना कठिन होगा, लेकिन उन्हें भरोसा रखना चाहिए।
विज्ञापन
एंटोनियो गुटेरेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के बीच पिछले 11 महीने से संघर्ष जारी है। पिछले साल आठ अक्तूबर को हमास के आतंकियों ने इस्राइल पर हमला किया था, जिस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए इस्राइल लगातार फलस्तीन पर निशाना बना रहा है। इस्राइल-हमास के संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस्राइल द्वारा गाजा के लोगों को सामूहिक सजा देने को कोई भी उचित नहीं ठहरा सकता है। गुटेरेस ने फलस्तीनी क्षेत्र में इस्राइल जिस तरह से तबाही मचा रहा है, उसकी आलोचना की। बता दें कि यूएन अगले हफ्ते विश्व स्तरीय नेताओं की मेजबानी करने वाला है। 
विज्ञापन


एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, "हम सभी हमास के हमलों और नागरिकों को बंधक बनाने की निंदा करते हैं। यह अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पूर्ण उल्लंघन है। सच्चाई यह है कि फलस्तीनी लोगों की सामूहिक सजा को कोई भी उचित नहीं ठहरा सकता है। यही हम गाजा में देख रहे हैं।" बता दें कि पिछले साल सात अक्तूबर को हमास ने इस्राइल में घुसकर हमले किए, जिसमें 1,205 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बदले इस्राइल ने हमास को तबाह करने की कसम खाई। इस्राइल लगातार गाजा पर हमले कर रहा है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस्राइली हमले में 41,226 लोगों की जान जा चुकी है। इस हमले में 200 से ज्यादा मानवतावादी कार्यकर्ताओं की जान गई, जिसमें ज्यादातर यूएन के स्टाफ शामिल थे।

गुटेरेस ने कहा, "सभी नागरिकों की मौत के लिए जवाबदेही जरूरी होनी चाहिए। इस्राइल और हमास दोनों ने गंभीर उल्लंघन किया है।" इस्राइल-हमास के बीच युद्धविराम पर गिटेरेस ने कहा,"किसी भी समझौते पर पहुंचाना कठिन होगा, लेकिन उन्हें भरोसा रखना चाहिए।" इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा पिछले साल से जारी हमलों पर प्रतिक्रिया देने से इनकार करने के बाद गुटेरेस को अगले हफ्ते से शुरू होने वाली बैठक में कुछ खास उम्मीद नहीं है। उन्होंने आगे कहा, "जहां तक मैं समझता हूं कि मेरे साथ इस मामले को लेकर कोई बैठक का उनका इरादा नहीं है। फोन कॉल होना या नहीं होना या बैठक होना या नहीं होना जरूरी नहीं है, जरूरी यह है कि जमीनी स्तर पर क्या हो रहा है। लोगों की पीड़ा मायने रखती है।" गुटेरेस ने बताया कि भविष्य में किसी भी युद्धविराम पर बैठक असंभव लग रहा है। इसमें सभी पक्षों के हस्ताक्षर करने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें