फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा: किम जोंग उन ने फिर से अपना परमाणु रिएक्टर शुरू किया, संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी की रिपोर्ट में खुलासा

Mon, 30 Aug 2021 04:13 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी  ने कहा है कि ऐसा लगता है कि उत्तर कोरिया ने हथियार ईंधन का उत्पादन करने के लिए उपयोग किए जाने वाले अपने मुख्य परमाणु रिएक्टर का संचालन फिर से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
किम जोंग उन - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने फिर से अपना परमाणु रिएक्टर शुरू कर दिया है।  यह रिएक्टर पांच मेगावाट का है और उत्तर कोरिया के योंगब्योन परमाणु परिसर में स्थित है। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी की वार्षिक रिपोर्ट में दावा किया है कि उत्तर कोरिया ने अपने योंगब्योन परमाणु रिएक्टर को फिर से शुरू कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी के निरीक्षकों को निष्कासित किए जाने के बाद भी उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियार विकसित करना जारी रखा है, 2017 में अपना अंतिम परीक्षण किया था रिएक्टर प्लूटोनियम का उत्पादन करता है, जो अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम के साथ परमाणु हथियार बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले दो अहम अवयवों में से एक है। इस खुलासे के बाद कई देशों की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन


ट्रंप से मुलाकात के बाद परिचालन शुरू
आईएईए की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जुलाई 2021 की शुरुआत से, रिएक्टर के संचालन के अनुरूप शीत जल के निर्वहन सहित कई संकेत मिले हैं। संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी के अनुसार, सिंगापुर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग-उन की मुलाकात  के महीनों बाद रिएक्टर में परिचालन गतिविधि का यह पहला संकेत है। 

उत्तर कोरिया के पास 60 परमाणु बम
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उत्तर कोरिया अपने परमाणु बमों का उत्पादन लगातार कर रहा है। इसके जरिए वह अपनी ताकत और मजबूत करने में जुटा है। अमेरिकी सेना की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उत्तर कोरिया  के पास 60 से अधिक परमाणु बम मौजूद हैं। किम जोंग उन की सेना के निशाने पर अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें