फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव शो के दौरान न्यूज एंकर का टूटा दांत, शांतिपूर्वक बताती रहीं खबरें, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 18 Jul 2020 11:56 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
विज्ञापन
लाइव शो के दौरान एंकर का दांत टूटा - फोटो : social media
विज्ञापन

लाइव शो के दौरान कई तरह की चुनौतियां होती हैं, इसमें टेक्नीकल समस्या सबसे आम बात होती है, लेकिन यूक्रेन की एक एंकर ने जिस तरह से एक विचित्र स्थिति को संभाला है, उसे देखकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। 

विज्ञापन


दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक यूक्रेनी एंकर मारीचका पाडाल्को लाइव शो में न्यूज रिपोर्ट पढ़ रही थीं, तभी उनका एक दांत टूट जाता है। हालांकि, इस दौरान वह बेहद शांति से न्यूज रिपोर्ट पेश करती हैं और किसी को पता नहीं चलने देती है कि उनका दांत टूट गया है। 

यह भी पढ़ें: बच्ची ने सोते हुए पिता के साथ किया 'पानी वाला' प्रैंक, अब वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन


मारीचका पाडाल्को ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट किया और इस लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने लिखा कि न्यूज प्रजेंटर के तौर पर कार्य करते हुए मुझे 20 साल हो गए हैं, लेकिन यह शायद मेरा सबसे अजीब अनुभव है। 
 

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद उनके एक साथी ने कहा कि आपकी प्रतिक्रिया ऐसी थी जैसे कि आप हर दिन अपने दांत खोती हैं। पाडाल्को ने आगे कहा कि नहीं ऐसा नहीं है। 

यह भी पढ़ें: पत्तियों तक पहुंचने के लिए बकरी ने लगाया जुगाड़, अब वीडियो हो रहा वायरल, आप भी देखें
विज्ञापन


पाडाल्को ने अपने पोस्ट के साथ लिखा कि ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगा था कि यह घटना किसी के ध्यान में नहीं आएगी। लेकिन हमने अपने दर्शकों का ध्यान कम करके आंका। उन्होंने बताया कि 10 साल पहले उनकी बेटी ने खेलते वक्त एक अलार्म घड़ी को उनके मुंह की तरफ फेंक दिया था, जिस कारण उनका दांत टूट गया। उन्होंने उसकी जगह दूसरा दांत लगवाया था, जो अब टूटा है। 

इस घटना के बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पाडाल्को ने कहा कि उन्हें जो समर्थन मिला है, उसके लिए वह सबकी आभारी हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी से बस इतना कहना चाहूंगी कि ऐसी परिस्थिति में वे केवल शांत रहें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें