विमान हादसे में मारे गए अपने क्रू सदस्यों को कीव में श्रद्धांजलि देते साथी कर्मी। (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
क्रोएशियाई यात्री विमान हादसे में ईरान ने अपनी गलती कबूल ली है। अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन के दावे के बाद आखिरकार ईरान ने माना कि उसकी मिसाइल ने गलती से इस विमान को निशाना बनाया, जिसकी वजह से 176 लोगों की जान चली गई।
ईरान की सेना ने बयान जारी कर इसे मानवीय भूल करार दिया। ईरान की सेना का कहना है कि विमान उनके मिलिटरी एरिया की तरफ बढ़ रहा था, जिसकी वजह से गलती हुई।
ऐसी कई बातें रहीं, जिससे मिसाइल हमले में विमान गिरने का शक गहराता रहा। पहला, विमान हादसे से कुछ समय पहले ही ईरान ने इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमला किया था। दूसरा, ईरान ने जांच के लिए ब्लैक बॉक्स देने से इनकार कर दिया था।
हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है, जब किसी देश की सेना ने किसी यात्री विमान को निशाना बनाया हो। अमेरिका, रूस समेत कई देश कई बार ऐसा कर चुके हैं।