फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine War: रूसी बलों ने गलती से यूक्रेन की सीमा से सटे अपने ही गांव में कर दी बमबारी, सेना ने की पुष्टि

Tue, 02 Jan 2024 09:41 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

Ukraine War: रूसी सेना की ओर से दक्षिणी वोरोनिश क्षेत्र के पेत्रोपावलोव्का गांव के ऊपर विमानों ने बमबारी की। वायुसेना ने यह बमबारी सुबह करीब नौ बजे (स्थानीय समयानुसार) की। इसमें किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
रूसी वायुसेना ने अपने गांव में की बमबारी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच नए साल के साथ ही जंग और तेज हो गई है। इस बीच, रूसी सेना इस बीच ने पुष्टि की है कि उसने यूक्रेन के नजदीक शीमा पर अपने ही एक गांव में बमबारी कर दी। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी सेना की ओर से दक्षिणी वोरोनिश क्षेत्र के पेत्रोपावलोव्का गांव के ऊपर विमानों ने बमबारी की। वायुसेना ने यह बमबारी सुबह करीब नौ बजे (स्थानीय समयानुसार) की। इसमें किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। रूसी समाचार एजेंसियों ने सेना के हवाले से बताया कि इस घटना में छह घर क्षतिग्रस्त हो गए।  

वोरोनिश क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर गुसेव ने कहा कि कुछ निवासियों को अस्थायी आवास में ले जाया गया है। इससे पहले रूसी टॉक शो की होस्ट ओल्गा स्काबेयेवा ने कहा था कि यूक्रेन ने वोरोनिश के एक गांव पर 'आतंकी हमला' किया है। हालांकि, यह स्थिति स्पष्ट होने के बाद से उनके पोस्ट हटा दिए गए हैं। यूक्रेनी पत्रकार डेन कजांस्की ने पोस्ट को हटाने से पहले एक स्क्रीनशॉट साझा किया।

वहीं, यूक्रेन के दो सबसे बड़े शहरों पर रूसी मिसाइलों के हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 घायल हो गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि राजधानी कीव में चार नागरिकों की मौत हो गई और 92 अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि पूर्वोत्तर शहर खार्किव में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, यूक्रेन के कमांडर-इन-चीफ जनरल वालेरी जालुझनी ने दावा किया कि हवाई बलों ने दागे गईं करीब 100 हाइपरसोनिक मिसाइलों में से सभी 10 को मार गिराया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें