फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन में मौत और मातम: तबाह हो चुके शहरों में मिल रहे लाशों के पहाड़, जहां रहे रूसी सैनिक वहां छोड़ गए एक भयानक मंजर

Tue, 05 Apr 2022 08:24 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी को हमला किया था। इसके बाद इस खूबसूरत शहर ने जंग का वह भयानक मंजर देखा कि हर तरफ सन्नाटा, मौत और चीख-पुकार ही सुनाई देती है। रूसी सैनिक जिन शहरों से जा रहे हैं, उसके पीछे एक भयानक तस्वीर छोड़ते जा रहे हैं। 
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन कभी एक खूबसूरत देश था। लेकिन पिछले डेढ़ महीने में इस शहर की तस्वीर बदल चुकी है। अब यह शहर दर्द, चीख, मौत और सन्नाटे के लिए जाना जाता है। रूस ने इस शहर को इतनी यातनाएं दी हैं, जो सालों तक यूक्रेनवासियों के जेहन से निकालें नहीं निकलेंगी। खंडहर हो चुके शहर इसके साथ हुई बर्बरता का जीता-जागता उदाहरण बन चुके हैं। यहां से नरसंहार की वह तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो लाशों का पहाड़ बनाती हैं। आइए, जानते हैं रूसी आक्रमण के बाद यूक्रेन की तस्वीर में क्या बदलाव आए...

विज्ञापन

यूक्रेन में सामूहिक कब्रगाह की सैटेलाइट तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बूचा नरसंहार और लाशों का पहाड़ 
यूक्रेन में चल रही जंग की अब तक की सबसे भयानक तस्वीर है बूचा नरसंहार। रूसी सैनिकों के जाने के बाद यहां एक साथ 410 से ज्यादा लाशें मिली। इन लोगों को मारने से पहले इनके साथ जो बर्बरता की गई उसे जानकर कोई भी सिहर उठेगा। खबरों के मुताबिक, बूचा में हुए नरसंहार में ज्यादातर लाशों के हाथ बंधे हुए थे और उनके माथे पर गोली मारी गई थी। यानि, मारने से पहले उनके हाथ बांधकर उन्हें यातनाएं दी गई थीं। अब इन लाशों को दफनाने के लिए 45 फीट लंबी कब्र कीव में खोदी गई है। 

गोलाबारूद की जांच करता सैन्य कर्मी। - फोटो : Social Media
हत्यारे, बलात्कारी और लुटेरे
इस नरसंहार के लिए यूक्रेन रूस को आरोपी ठहरा रहा है। बूचा से यह तस्वीर सामने आने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों को हत्यारा बताया है। उन्होंने कहा रूसी सैनिक हत्यारे हैं। बलात्कारी हैं। लुटेरे हैं। यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि रूसी सैनिक जिन शहरों को छोड़कर जा रहे हैं, वे उसके पीछे एक भयानक मंजर छोड़ते जा रहे हैं। ज्यादातर लाशें वहां मिल रही हैं, जिन इलाकों को रूसी सैनिकों ने अपना अड्डा बनाया था। 

विज्ञापन

यूक्रेन में मची तबाही का मंजर। - फोटो : PTI
मैरियूपोल बन गया खंडहर 
जंग में रूस ने यूक्रेन के कई शहरों को नुकसान पहुंचाया है। अधिकतर इमारतें तबाह हो चुकी हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा नुकसान पोर्ट सिटी मैरियूपोल को हुआ है। यहां के मेयर क कहना है कि रूसी हमलों में मैरियूपोल 90 प्रतिशत तबाह हो चुका है। इस शहर पर कब्जे के लिए अभी भी रूस और यूक्रेन के सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हो रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें