बेलारूस कार्यकर्ता विताली शिशोव
- फोटो : social media
यूक्रेन में उत्पीड़न के खिलाफ समूह चलाने वाले बेलारूस के एक कार्यकर्ता को राजधानी कीव में मृत पाया गया है। पुलिस ने एक बयान में बताया कि मरने वाले की पहचान विताली शिशोव के रूप में की गई है, जिसका कार्यकर्ता शव शहर के एक पार्क में फंदे से लटकता पाया गया। यह पार्क शिशोव के आवास से दूर नहीं है।
बयान में कहा गया है कि इस पूरे मामले की जांच हत्या को ध्यान में रख कर की जा रही है। यूक्रेन स्थित द बेलारूसियन हाउस ने बताया कि शिशोव सुबह सैर पर निकले थे और लापता हो गए।
शिशोव के दोस्त के हवाले से बेलारूसी मानवाधिकार केंद्र ने बताया कि हाल ही में सुबह की सैर के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उनका पीछा किया था। उल्लेखनीय है कि यूक्रन स्थित द बेलारूसियन हाउस उत्पीड़न से भागने वाले बेलारूसियों की मदद करता है।