ब्लैक-सी का तट
पर्यटन के लिहाज से ब्लैक सी यहां के लोगों के लिए मशहूर डेस्टिनेशन है। यहां के लाेग छुटि्टयां मनाने के लिए यहीं, इन तटों पर ही आते हैं। इन तटों पर आपको यूक्रेन की प्राचीन सभ्यता की झलक भी दिखेगी और खूबसूरती ऐसी कि वापस लौटने का दिल ही ना करे।
मशहूर पेय
यूक्रेन का राष्ट्रीय पेय होरिका कहलाता है, जिसका अर्थ उबला पानी होता है। दरअसल, यहां के लोग शराब के सेवन को गलत नहीं मानते हैं। यहां आने वाले सैलानी इस ड्रिंक के बेहद शौकीन हैं और जितने दिन गुजारे शाम इसी से रंगीन होती है।
संगीत के दिवाने
यूक्रेन के लोग संगीत प्रेमी होते हैं। सबसे लंबा संगीत वाद्ययंत्र यहीं बनता है। यह एक पाइप का टुकड़ा होता है, जिसे ट्रेम्बिटा कहते हैं। यहां आईये तो किसी भी संगीत की महफिल में जरूर शिरकत कीजिए ताकि तरोताजा हो जायें।
यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी आर्मी
यहां के लोग देश की सुरक्षा के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। यही कारण है कि रूस के बाद यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी आर्मी यूक्रेन की ही है। यहां की सेना दुनिया के सबसे व्यवस्थित और अनुशासित सेनाओं में से एक है।