फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन : अर्थशॉट पुरस्कार के लिए 15 फाइनलिस्टों में दो भारतीय भी शामिल, क्लीन अवर एयर श्रेणी में जीता पुरस्कार

Sat, 18 Sep 2021 07:10 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लंदन

सार

14 वर्षीय स्कूली छात्रा विनीशा उमाशंकर के हर दिन लाखों कपड़ों की इस्तरी करने की क्षमता वाले सौर ऊर्जा चलित स्ट्रीट आयरन ने ‘क्लीन अवर एयर’ श्रेणी में जगह बनाई। वहीं, विद्युत मोहन की ओर से इसी श्रेणी में फसल के अवशेषों को जैव-उत्पादों में परिवर्तित करने वाली तकनीक ने भी इसमें जगह बनाने में सफलता हासिल की है।
 
विज्ञापन
विनीशा उमाशंकर और विद्युत मोहन का तकनीक मॉडल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम की ओर से शुरू किए गए पहले अर्थशॉट पुरस्कार के लिए दुनिया भर के सैकड़ों नामांकनों में से 15 फाइनलिस्टों में नामित किया गया है। जिसमें दो फाइनलिस्टों को भारत से चुना गया है। इसमें पहला नाम तमिलनाडु की एक 14 वर्षीय स्कूली छात्रा विनीशा उमाशंकर की सौर ऊर्जा से चलने वाली इस्तरी और दूसरा नाम दिल्ली के उद्यमी विद्युत मोहन की कृषि अपशिष्ट प्रबंधन तकतीक के लिए शामिल किया गया है। 

विज्ञापन


दोनों विजेताओं ने ‘क्लीन अवर एयर’ श्रेणी में जीता पुरस्कार
विनीशा के हर दिन लाखों कपड़ों की इस्तरी करने की क्षमता वाले सौर ऊर्जा चलित स्ट्रीट आयरन ने ‘क्लीन अवर एयर’ श्रेणी में जगह बनाई। वहीं, विद्युत मोहन की ओर से इसी श्रेणी में फसल के अवशेषों को जैव-उत्पादों में परिवर्तित करने वाली तकनीक को स्थान दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें