14 वर्षीय स्कूली छात्रा विनीशा उमाशंकर के हर दिन लाखों कपड़ों की इस्तरी करने की क्षमता वाले सौर ऊर्जा चलित स्ट्रीट आयरन ने ‘क्लीन अवर एयर’ श्रेणी में जगह बनाई। वहीं, विद्युत मोहन की ओर से इसी श्रेणी में फसल के अवशेषों को जैव-उत्पादों में परिवर्तित करने वाली तकनीक ने भी इसमें जगह बनाने में सफलता हासिल की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम की ओर से शुरू किए गए पहले अर्थशॉट पुरस्कार के लिए दुनिया भर के सैकड़ों नामांकनों में से 15 फाइनलिस्टों में नामित किया गया है। जिसमें दो फाइनलिस्टों को भारत से चुना गया है। इसमें पहला नाम तमिलनाडु की एक 14 वर्षीय स्कूली छात्रा विनीशा उमाशंकर की सौर ऊर्जा से चलने वाली इस्तरी और दूसरा नाम दिल्ली के उद्यमी विद्युत मोहन की कृषि अपशिष्ट प्रबंधन तकतीक के लिए शामिल किया गया है।
विज्ञापन
दोनों विजेताओं ने ‘क्लीन अवर एयर’ श्रेणी में जीता पुरस्कार
विनीशा के हर दिन लाखों कपड़ों की इस्तरी करने की क्षमता वाले सौर ऊर्जा चलित स्ट्रीट आयरन ने ‘क्लीन अवर एयर’ श्रेणी में जगह बनाई। वहीं, विद्युत मोहन की ओर से इसी श्रेणी में फसल के अवशेषों को जैव-उत्पादों में परिवर्तित करने वाली तकनीक को स्थान दिया गया।