फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..ताकि दुनिया बापू की सीख को कभी ना भूले, गांधी के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी करेगा ब्रिटेन

Sat, 12 Oct 2019 03:53 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
महात्मा गांधी
विज्ञापन

ब्रिटेन के वित्त मंत्री साजिद जाविद ने कहा है कि ब्रिटेन सरकार ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक स्मारक सिक्का जारी करने का फैसला किया है। पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश वित्तमंत्री ने कहा कि उन्होंने ब्रिटेन के रॉयल मिंट से सिक्का बनाने के लिए कहा है ताकि दुनिया गांधी की सीख को कभी ना भूले।

विज्ञापन


साजिद ने लंदन में ब्रिटिश एशियाई लोगों की सफलता का वार्षिक उत्सव मनाने के लिए आयोजित समारोह के दौरान यह घोषणा की। जाविद ने कहा, गांधी के 150वें जयंती समारोह के उपलक्ष्य में, ‘आज रात का पुरस्कार समारोह इस घोषणा के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।

मैंने ब्रिटेन के रॉयल मिंट को उनके सम्मान में एक नया स्मारक सिक्का बनाने के लिए कहा है। हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि गांधी ने दुनिया को क्या सिखाया था।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, गांधी ने हमें सिखाया था कि ताकत सिर्फ धन या पद से नहीं आती है। हमें उन मूल्यों को हमेशा याद रखना चाहिए जिन्हें उन्होंने अपने जीवन में अपनाया था।

बोरिस जॉनसन की अगुवाई वाली ब्रिटिश सरकार में भारतीय मूल की गृह मंत्री प्रीति पटेल 2019 जीजी2 पॉवर सूची में दूसरे नंबर पर हैं। जबकि जाविद के साथ काम करने वाले भारतीय मूल के उप मंत्री ऋषि सुनक सूची में सातवें क्रम पर हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें