फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के यूक्रेन कांड से जुड़े दो कारोबारी गिरफ्तार किए, राष्ट्रपति पद पर मंडरा सकता है खतरा

Sat, 12 Oct 2019 02:01 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति के निजी वकील रूडी गिलियानी से जुड़े फ्लोरिडा के दो कारोबारियों को अमेरिकी चुनाव में दखल के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। गिलियानी के करीबी लेव पार्नास और इगोर फ्रुमैन विदेश में जन्मे हैं और इन पर अमेरिकी राजनीतिक प्रत्याशियों को विदेशी धन की मदद की साजिश का शक जताया जा रहा है। ये दोनों ही कारोबारी ट्रंप के यूक्रेन कांड से जुड़े हुए भी रहे हैं।

विज्ञापन


मैनहट्टन में अमेरिकी अटार्नी कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला प्रचार के दौरान चंदा कानून से जुड़ा है। इन गिरफ्तारियों की वजह से ट्रंप के राष्ट्रपति पद पर खतरा हो सकता है। ये गिरफ्तारियां ऐसे वक्त में हुई हैं जब डेमोक्रेटिक बहुमत वाली अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में ट्रंप के खिलाफ महाभियोग जांच चल रही है।

यह जांच ट्रंप द्वारा राष्ट्रपति पद के संभावित प्रतिद्वंद्वी बिडेन और उनके बेटे की भ्रष्टाचार जांच कराने के आग्रह से जुड़ी है। गिरफ्तार कारोबारियों में पार्नास यूक्रेन के हैं और बेलारूस में जन्मे फ्रुमैन रियल एस्टेट निवेशक हैं।
विज्ञापन


दोनों ने गिउलियानी को यूक्रेन के शीर्ष राजनीतिक दायरे से दोस्ती बढ़ाने में मदद की थी। दोनों ने संघीय-प्रांतीय आफिस के प्रत्याशियों के लिए विदेशी धन जुटाने की साजिश रची और अज्ञात दानदाताओं का इस्तेमाल कर गैरकानूनी चंदा जमा किया। दोनों ने रातोंरात विएना भागने की योजना बनाई थी।

जांच में मदद के लिए रखी शर्त

राष्ट्रपति ट्रंप ने डेमोक्रेटिक सदस्यों के बहुमत वाली प्रतिनिधि सभा में उन पर चल रही महाभियोग जांच प्रक्रि या में मदद करने के लिए शर्त रखी है। ट्रंप ने कहा कि यदि नियम स्वच्छ हैं तो वे सदन की जांच में मदद करेंगे। यह पूछे जाने पर कि यदि डेमोक्रेट महाभियोग पर पूर्व सदन मतदान कराते हैं तो क्या वह उनका सहयोग करेंगे? राष्ट्रपति ने कहा, ‘यदि वे मुझे मेरा अधिकार देंगे तो सहयोग करेंगे।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें