फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: लेबर पार्टी का बड़ा बयान, कहा- खत्म करेंगे भारत विरोधी भावनाएं, चरमपंथी सोच वाले सदस्यों पर होगी कार्रवाई

Sat, 29 Jun 2024 08:57 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

UK: लेबर पार्टी की अध्यक्ष एनेलिसे डोड्स ने प्रवासी भारतीय समुदाय से अनुरोध करते हुए कहा कि वे ऐसे किसी भी पार्टी के प्रतिनिधि की जानकारी दें, जो भविष्य में लेबर पार्टी की सरकार में भारत-ब्रिटेन के संबंधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में विपक्षी लेबर पार्टी को चार जुलाई को होने वाले आम चुनावों के बाद सरकार बनाने के लिए जनादेश हासिल करने की उम्मीद है। पार्टी ने अपने भीतर भारत विरोधी भावनाओं को खत्म करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के साथ मजबूत रणनीतिक साझेदार करने की प्रतिबद्धता जताई है। 

विज्ञापन


लेबर पार्टी के पूर्व नेता जेरेमी कोर्बिन की अध्यक्षता में वार्षिक सम्मेलन में कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप का समर्थन किया गया था। माना गया था कि इस वजह से पार्टी को 2019 के आम चुनाव में ब्रिटिश भारतीय वोटों का नुकसान हुआ। 

कुछ लेबर नेताओं ने खालिस्तान समर्थक विचारों का समर्थन करने पर चिंता जताई है। शुक्रवार की शाम लंदन में सिटी सिख्स और सिटी हिंदूज नेटवर्क के साथ साझेदारी में एशियन वॉयस की ओर से दक्षिण एशियाई समुदाय के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में लेबर पार्टी की अध्यक्ष एनेलिसे डोड्स ने दावा किया कि कीर स्टार्मर के नेतृत्व वाली पार्टी इस बात को लेकर आश्वस्त है कि उसने ऐसे चरमपंथी विचार वाले सभी सदस्यों को अपने खेमे से हटा दिया है। 
विज्ञापन


प्रवासी भारतीय समुदाय के मतदाताओं के भरोसे को वापस जीतने के सवाल पर डोड्स ने कहा, "हम मतदाताओं के किसी भी समूह को हल्के में नहीं लेंगे, चाहे वे कहीं से भी हों। हम सभी के वोट पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।" 

उन्होंने प्रवासी भारतीय समुदाय से अनुरोध करते हुए कहा कि वे ऐसे किसी भी पार्टी के प्रतिनिधि की जानकारी दें, जो भविष्य में लेबर पार्टी की सरकार में भारत-ब्रिटेन के संबंधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा, अगर ऐसी किसी भी भारत विरोधी भावना के सबूत हो, तो मैं उस पर कार्रवाई करूंगी। उन्होंने कहा, गर्मजोशी भरे शब्दों से परे जाकर हम भारत के साथ व्यावहारिक और मजबूत संबंध बनाना चाहते हैं। लेबर पार्टी ने भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी के बारे में बहुत सारी बातें की हैं, जिसमें व्यापार भी शामिल है। लेकिन हम नई प्रौद्योगिकियों, पर्यावरण, सुरक्षा जैसे अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग देखना चाहते हैं। 

हाल ही में कंजर्वेटिव पार्टी की ओर से इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र के डडली नॉर्थ सीट से उम्मीदवार के आधिकारिक चुनावी पत्र से विवाद पैदा हो गया था। इसमें उन्होंने कहा था कि वे ब्रिटिश संसद में कश्मीर के मुद्दे पर बोलेंगे। लेबर पार्टी की ब्रिटिश भारतीय उम्मीदवार सोनिया कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे मार्को लोंगी ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरे कार्यकाल के लिए चुना जाना कश्मीरियों के लिए चिंता की वजह है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें