फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Royal Family: पत्नी की कैंसर से जंग के बीच छोटे भाई से नहीं मिलना चाहते प्रिंस विलियम, हैरान कर सकती है वजह

Thu, 28 Mar 2024 09:24 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

शाही परिवार को करीब से जानने वाले लेखक क्रिस्टोफर एंडरसन का मानना है कि प्रिंस विलियम 'एक विश्वस्तरीय रंजिश पालने वाले व्यक्ति' हैं। अगर एक बार उन्होंने किसी से नाराजगी पाल ली तो वह दोबारा विलियम के अच्छे संबंधियों में शामिल नहीं हो सकता। वे पहले ही प्रिंस हैरी की किताब स्पेयर में किए गए दावों को लेकर नाराज हैं।
विज्ञापन
प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी के बीच बढ़ी है दूरियां। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के शाही परिवार में दो भाइयों के बीच में कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। रिपोर्ट्स की मानें केट मिडलटन की कैंसर से जंग के बीच अब उनके पति प्रिंस विलियम अपने छोटे भाई प्रिंस हैरी से नहीं मिलना चाहते। बताया जा रहा है कि हैरी मई में ब्रिटेन आ सकते हैं। इस दौरान वे अपने भाई और भाभी भी मिल सकते हैं। हालांकि, विलियम और केट के दोस्तों का कहना है कि प्रिंस ऑफ वेल्स हैरी से नहीं मिलना चाहते ताकि उनकी मुलाकात के दौरान किसी भी 'ड्रामे' से बचा जा सके।
विज्ञापन


ब्रिटेन के एक स्थानीय पोर्टल को दिए इंटरव्यू में प्रिंस विलियम के दोस्त ने बताया कि शाही जोड़ा इस बात को लेकर बिल्कुल स्पष्ट है कि उन्हें और उनके बच्चों को फिलहाल शांति चाहिए। हालांकि, इस बीच प्रिंस हैरी अगर उनसे मिलने आते हैं तो इससे ड्रामे शुरू हो सकते हैं, जो कि इस मुश्किल समय में ठीक नहीं होगा। 

शाही परिवार को करीब से जानने वाले लेखक क्रिस्टोफर एंडरसन का मानना है कि प्रिंस विलियम 'एक विश्वस्तरीय रंजिश पालने वाले व्यक्ति' हैं। अगर एक बार उन्होंने किसी से नाराजगी पाल ली तो वह दोबारा विलियम के अच्छे संबंधियों में शामिल नहीं हो सकता। वे पहले ही प्रिंस हैरी की किताब स्पेयर में किए गए दावों को लेकर नाराज हैं। लेखक का मानना है, "विलियम के पास ऐसे मुश्किल समय में वह संवेदनशीलता नहीं बची है कि वे हैरी से बात करें, खासकर उस भाई से जिसने उनके साथ पूरे शाही परिवार को धोखा दिया।"
विज्ञापन


केट और विलियम से मिलने की कोशिश जारी रखेंगे प्रिंस हैरी
इस बीच ब्रिटिश मीडिया में दावा किया जा रहा है कि प्रिंस हैरी जब ब्रिटेन पहुंचेंगे, तब वे भाई प्रिंस विलियम और भाभी केट मिडलटन से मिलने की कोशिश जारी रखेंगे। माना जा रहा है कि वे मई में ब्रिटेन में इन्विक्टस गेम देखने पहुंच सकते हैं। शाही परिवार के एक अन्य लेखक टॉम क्विन के मुताबिक, केट को कैंसर का पता चलने के बाद हैरी जाहिर तौर पर उनसे मिलना चाहेंगे। अगर ऐसा होता है तो उनकी इस मुलाकात को छोटा और काफी सावधानी से कराना होगा ताकि भाइयों के बीच कोई मुश्किल बातचीत न हो। हालांकि, अगर हैरी इस बीच अपने परिवार से नहीं मिलते हैं तो ये काफी अजीब बात होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें