फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहत: कोवाक्सिन लेने वालों के लिए ब्रिटेन ने आज से खोले दरवाजे, क्वारंटीन होने की समस्या भी खत्म

Mon, 22 Nov 2021 08:53 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारत बायोटेक की निर्मित कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन को ब्रिटेन ने मान्यता दे दी है। भारत की स्वदेशी टीका लेने वाले लोगों को अब ब्रिटेन में क्वारंटीन होने की जरूरत नहीं है। इससे पहले ब्रिटेन ने इस वैक्सीन को मंजूरी नहीं दी थी। 
विज्ञापन
कोवाक्सिन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भारत की स्वदेशी कोरोना टीका कोवाक्सिन ले चुके लोगों के लिए ब्रिटेन ने बड़ी राहत दी है। आज से ब्रिटेन ने कोवाक्सिन लेने वाले लोगों को अपने यहां आने की मंजूरी दे दी है। ब्रिटेन भारत की कोवाक्सिन को अपनी स्वीकृत टीकों की लिस्ट में शामिल कर लिया है। 22 नवंबर से भारत बायोटेक-निर्मित टीका लगवाने वाले यात्रियों को अब ब्रिटेन में क्वारंटीन नहीं होना पड़ेगा। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ की मंजूरी के बाद ब्रिटेन ने कोवाक्सिन को हरी झंड़ी देने की घोषणा की थी।  

विज्ञापन


ब्रिटेन के इस फैसले से उन हजारों भारतीय यात्रियों को राहत मिलेगी, जो कोवाक्सिन ले चुके हैं और अनुमति मिलने का इंतजार कर रहे थे। ब्रिटेन सरकार ने कोवाक्सिन के साथ-साथ चीन की सिनोवैक और सिनोफार्म वैक्सीन को भी स्वीकृति वैक्सीन की लिस्ट में शामिल किया है।

आज से मिल गई मंजूरी
कोवाक्सिन भारत में इस्तेममाल की जाने वाली दूसरी सबसे बड़ी वैक्सीन है। पहले यह टीका लगवा चुके यात्रियों को यूनाइटेड किंगडम जाने के बाद क्वारंटाइन में रहना पड़ता था, लेकिन 22 नवंबर सुबह चार बजे से नियम लागू हो गए और अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन


कोवाक्सिन का 77.8 प्रतिशत असर
बताते चले कि कोवाक्सिन लगाने वाले कोरोना मरीजों पर इसका असर अच्छा दिखा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, यह टीका कोरोना मरीजों पर 77.8 प्रतिशत प्रभाव दिखाया है। वायरस के नए डेल्टा स्वरूप के खिलाफ यह 65.2 प्रतिशत कारगर है। कंपनी ने जून में कहा था कि उसने तीसरे चरण के परीक्षणों से कोवाक्सिन के प्रभाव का अंतिम विश्लेषण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें