फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Political Crisis: जॉनसन सरकार ने संसद में जीता विश्वास मत, मध्यावधि चुनाव की संभावना टली

Wed, 20 Jul 2022 01:14 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन।

सार

निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सरकार ने 349 में से 238 वोट पाकर जीत हासिल की। जॉनसन की सरकार ने सोमवार रात को मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी के प्रतिद्वंद्वी रवैये को देखते हुए विश्वास मत का आह्वान किया था।
विज्ञापन
बोरिस जॉनसन। - फोटो : PTI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन की सरकार ने संसद के निचले सदन (हाउस ऑफ कॉमन्स) में विश्वास मत जीत लिया है। सदन के सांसदों ने निवर्तमान प्रधानमंत्री की सरकार का समर्थन किया है। इससे सरकार के सामने मध्यावधि चुनाव का संकट टल गया है।

विज्ञापन


सरकार ने 349 में से 238 वोट पाकर जीत हासिल की। जॉनसन की सरकार ने सोमवार रात को मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी के प्रतिद्वंद्वी रवैये को देखते हुए विश्वास मत का आह्वान किया था। विश्वास मत हार जाने पर सरकार को आम चुनाव करना पड़ सकता था।

इस बीच, विपक्षी लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारर ने सांसदों से जॉनसन के लिए अविश्वास प्रस्ताव देने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा, ब्रिटेन लेबर के साथ एक नई शुरुआत का हकदार है, अब हम अराजक टोरी पार्टी से आजाद हैं। स्कॉटिश नेशनल पार्टी के नेता इयान ब्लैकफोर्ड ने कहा, आज हमारे पास एक नाकाम पीएम और एक रूढ़िवादी पार्टी पर अपना फैसला डालने का मौका है, जो हमारे सामने गिर रही है। ब्रिटिश संसद की वेबसाइट पर अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का प्रसारण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें