फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Metaverse: मेटावर्स की वर्चुअल दुनिया में किशोरी के डिजिटल स्वरूप से दुष्कर्म, ब्रिटिश पुलिस ने दर्ज किया केस

Wed, 03 Jan 2024 06:16 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, लंदन

सार

ब्रिटेन के एक अखबार ने लिखा, किशोरी का आभासी स्वरूप वर्चुअल रियलिटी गेम के एक ऑनलाइन रूम में था, जिसमें और भी कई लोग मौजूद थे। इसी दौरान उसे हमले का शिकार बनाया गया।  
विज्ञापन
Rape In Metaverse - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में मेटावर्स पर वर्चुअल रियलिटी वीडियो गेम के दौरान एक किशोरी के डिजिटल स्वरूप के साथ पुरुषों के एक समूह ने दुष्कर्म किया। मेटावर्स पर वर्चुअल दुनिया में दुष्कर्म का यह अपनी तरह का पहला मामला बताया जा रहा है। इसमें किशोरी को शारीरिक रूप से उत्पीड़न का सामना तो नहीं करना पड़ा, लेकिन उसे मानसिक प्रताड़ता बिल्कुल उसी तरह सहनी पड़ी, जैसी किसी दुष्कर्म पीड़िता को सहनी पड़ती है। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ब्रिटेन के एक अखबार ने लिखा, किशोरी का आभासी स्वरूप वर्चुअल रियलिटी गेम के एक ऑनलाइन रूम में था, जिसमें और भी कई लोग मौजूद थे। इसी दौरान उसे हमले का शिकार बनाया गया। ब्रिटेन के नेशनल पुलिस चीफ काउंसिल के बाल अधिकार और उत्पीड़न जांच प्रमुख इयान क्रिचले ने कहा, मेटावर्स ने यौन अपराधियों को गंभीर अपराध करने का मौका मुहैया करा दिया है। इसलिए हमारी सामूहिक लड़ाई इस केस जैसे शिकारियों के खिलाफ है, ताकि सुनिश्चित कर सकें कि हमारे युवा ऑनलाइन रूप से सुरक्षित रहें और तकनीक का इस्तेमाल बिना किसी भय के कर सकें।

आभासी दुनिया में भी सेंध
इयान क्रिचले ने कहा, अपराधियों ने वर्चुअल यानी आभासी दुनिया में सेंध लगा दी है। जटिल डिजिटल अर्थव्यवस्थाओं, उत्पीड़न, अभद्र भाषा और धमकियों के माध्यम से किए गए वित्तीय घोटाले डिजिटल अवतार में नए रूप ले रहे हैं। क्रिचले ने कहा, हमारे पुलिसिंग दृष्टिकोण को लगातार विकसित होना चाहिए, ताकि हम सभी ऑनलाइन स्थानों पर शिकारियों का लगातार पीछा कर सकें और पीड़ितों की सुरक्षा कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें