फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunak In Ukraine: ब्रिटिश PM और राष्ट्रपति जेलेंस्की की मुलाकात, रक्षा सौदे के साथ यूक्रेन को 2.5 बिलियन पाउंड

Fri, 12 Jan 2024 03:09 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक यूक्रेन दौरे पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनक ने यूक्रेन के लिए 2.5 बिलियन पाउंड के पैकेज का एलान किया है। साथ ही एक रक्षा सौदे का भी ऑफर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और राष्ट्रपति जेलेंस्की की मुलाकात - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन और यूक्रेन के बीच कई दशक पुराने राजनयिक संबंध हैं। रूस के साथ युद्ध के डेढ़ साल से अधिक समय बीत चुके हैं। युद्ध की त्रासदी के बीच दोबारा खड़ा होने का प्रयास कर रहे यूक्रेन को ब्रिटेन से बड़ी मदद मिलने वाली है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने यूक्रेन दौरे पर 2.5 बिलियन पाउंड के राहत और पुनर्वास पैकेज का एलान किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटेन ने भरोसा दिलाया है कि अगर रूस भविष्य में दोबारा यूक्रेन पर हमला करेगा तो ब्रिटेन 'त्वरित और निरंतर' सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। सुनक ने यूक्रेन में राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की मुलाकात के बारे में पॉलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक सुनक शुक्रवार सुबह यूक्रेन दौरे पर पहुंचे। उन्होंने मानवीय सहायता और सुरक्षा की गारंटी देने के साथ-साथ 2.5 बिलियन पाउंड क सैन्य मदद का आश्वासन दिया। भारतीय करेंसी में कुल मदद 2.64 खरब रूपये से भी अधिक है। बीते लगभग दो साल से जारी युद्ध के दौरान यूक्रेन ने रूसी सेना के हमले को नाकाम करने की कसम खाई है। ब्रिटेन यूक्रेन की मदद कर रहा है। सुनक ने यूक्रेन पहुंचने के बाद कहा, वह यूक्रेन के सबसे बुरे दौर में भी साथ खड़े रहेंगे। हालात बेहतर होने पर भी दोनों देशों के बीच सहयोग बना रहेगा।

सुनक ने जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक से पहले कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में ब्रिटेन यूक्रेन को 2.5 बिलियन पाउंड की सैन्य सहायता भेजेगा। यह रकम पिछले दो साल की तुलना में 200 मिलियन पाउंड अधिक है। ब्रिटेन से सहयोग मिलने के बाद यूक्रेन हजारों ड्रोन खरीद सकता है, इसके कयास लगाए जा रहे हैं। उत्पादन पर भी निवेश किए जा सकते हैं। निगरानी, लंबी दूरी तक मार करने की क्षमता वाले ड्रोन और समुद्री ड्रोन भी खरीदे जाने की संभावना है। ब्रिटेन के मुताबिक, किसी भी देश ने इतनी बड़ी मात्रा में यूक्रेन को ड्रोन की सप्लाई नहीं की है। बड़े पैमाने पर ड्रोन का ब्रिटेन में ही उत्पादन भी किए जाने की योजना है।
विज्ञापन


ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने शुक्रवार सुबह अपने दौरे से पहले कहा, यूक्रेन के सबसे करीबी साझेदारों में ब्रिटेन का नाम भी शामिल है। उन्होंने कहा कि उनकी सुरक्षा को ब्रिटेन अपनी सुरक्षा मानता है। जिस रक्षा सौदे पर सुनक और जेलेंस्की हस्ताक्षर करेंगे, यह डील नाटो शिखर सम्मेलन में जी सात देशों की तरफ से दिए गए आश्वासन के बाद हो रही है। ब्रिटेन ने भरोसा दिलाया है कि यूक्रेन की सुरक्षा के लिए खुफिया जानकारी साझा करने, साइबर सुरक्षा, चिकित्सा और सैन्य प्रशिक्षण के अलावा रक्षा औद्योगिक सहयोग के क्षेत्र में भी सहयोग करना जारी रखेगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें