ब्रिटिश संसद में उठा कश्मीरी पंडितों का मुद्दा, प्रस्ताव पेश
ब्रिटेन की संसद में तीन सांसदों ने एक प्रस्ताव पेश कर कश्मीरी पंडितों को न्याय देने की मांग की है। ब्रिटिश सांसदों ने ब्रिटेन सरकार से भी नरसंहार पीड़ितों के लिए प्रतिबद्धता का आग्रह किया है। यह प्रस्ताव 19 जनवरी से पहले आया है, जिसे कश्मीरी पंडित पलायन दिवस के रूप में मनाते हैं। वर्ष 1990 में पाकिस्तान प्रायोजित आतकियों की धमकियों-हत्याओं के कारण कश्मीर घाटी से अपने समुदाय के पलायन की याद में कश्मीरी पंडित यह दिन पलायन दिवस के रूप में मनाते हैं। कंजर्वेटिव सांसद बाब ब्लैकमैन, डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी के नेता जिम शैनन और लेबर पार्टी के सांसद वीरेंद्र शर्मा ने 15 जनवरी को 2023-24 सत्र के लिए प्रस्ताव पेश किया।