व्यक्ति की पहचान याज अश्मावी (28 वर्षीय) के रूप में हुई है। इससे पहले कि कीर अपना भाषण शुरू कर पाते की आने वाले एक दशक तक देश को वह कैसे चलाएंगे, याज लेबर पार्टी के नेता के पास पहुंचे और उनके ऊपर चमकीला पाउडर फेंक दिया। चमकीला पाउडर फेंकते हुए प्रदर्शनकारी ने कहा, 'लोकतंत्र संकट में है। वास्तविक लोकतंत्र नागरिकों के नेतृत्व वाला होता है।'
सुरक्षा में चूक की घटना लिवरपूल में दोपहर को हुई। प्रदर्शनकारी ने पाउडर फेंकने के बाद विपक्षी नेता को कई सेकंड तक अपने हाथों से जकड़े रखा। इसके बाद कीर के सुरक्षाकर्मियों ने जैसे उसे जमीन पर गिराया तो वह चिल्लाया, हम लोगों के लिए घरों की मांग करते हैं। हम संकट में हैं। हमारा पूरा भविष्य खतरे में है। मर्सीसाइड पुलिस ने पुष्टि की कि व्यक्ति को हमला, शांति भंग करने और सार्वजनिक उपद्रव करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।
हालांकि, बाद में कीर के सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारी को मंच से उतारा। फिर, कीर ने कोट उतारकर अपना भाषण जारी रखा। एक्सआर और जस्ट स्टॉप ऑयल से संबंध रखने वाले एक राजनीतिक समूह पीपुल डिमांड डेमोक्रेसी ने इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि वे एक नया समूह हैं जो सविनय अवज्ञा करके ब्रिटेन की राजनीतिक प्रणाली को अपडेट की मांग कर रहे हैं।