जयशंकर, निर्मला व भूपेंद्र से भी चर्चा
डीआईटी के मुताबिक, ब्रिटेन की व्यापार मंत्री भारत दौरे के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से भी द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करेंगी। यह दौरा भारत एवं ब्रिटेन में द्विपक्षीय रिश्तों के चल रहे व्यापक रणनीतिक महत्व को उजागर करेगा जो व्यापार से भी परे हैं। एनी-मेरी ट्रिवेलियन जेसीबी की नई दिल्ली साइट पर स्टाफ से भी मिलेंगी।