फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heathrow Airport Emergency: लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर पेपर स्प्रे की घटना, एक शख्स गिरफ्तार; उड़ानें प्रभावित

Sun, 07 Dec 2025 03:51 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

Heathrow Airport Emergency: लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर रविवार सुबह कुछ लोगों पर पेपर स्प्रे से हमला किया गया। यह हमला एक समूह ने किया और बाद में वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है। इस घटना को आतंकवाद से जुड़ा मामला नहीं माना जा रहा है।
विज्ञापन
हीथ्रो एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हुई पेपर स्प्रे की घटना के बाद एक व्यक्ति को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस घटना के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और कई उड़ानों में देरी हुई। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, यह मामला आतंकवाद से जुड़ा नहीं है और घायलों की हालत जीवन-हानिकारक नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - India-US Ties: पांच दिवसीय भारत दौरे पर शीर्ष अमेरिकी राजनयिक हूकर; रणनीतिक साझेदारी, तकनीकी सहयोग पर होगा जोर

दो लोगों के बीच विवाद के बाद हुई पेपर स्प्रे की घटना
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना उन लोगों के बीच हुए विवाद से जुड़ी है जो एक-दूसरे को पहले से जानते थे। पुलिस ने बताया, 'कई लोगों पर पेपर स्प्रे का उपयोग किया गया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और बाकी संदिग्धों की तलाश जारी है।'
विज्ञापन


लंदन एंबुलेंस सेवा से अस्पताल पहुंचाए गए घायल
घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सफर के लिए अतिरिक्त समय रखने की सलाह दी। हीथ्रो एयरपोर्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'हम इमरजेंसी सेवाओं की मदद से इस घटना को संभाल रहे हैं। यात्रियों से अपील है कि वे यात्रा से पहले अपनी एयरलाइन से जानकारी जरूर लें।' पुलिस के सशस्त्र अधिकारी और लंदन एंबुलेंस सेवा तुरंत मौके पर पहुंची। घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें - Taiwan: ताइवान के करीब चीन ने बढ़ाई सैन्य गतिविधियां, गश्त करते दिखे दो विमान और सात नौसैनिक जहाज

पुलिस ने कहा- घटना आतंकवाद से जुड़ी नहीं
मेट पुलिस के कमांडर पीटर स्टीवंस ने बताया कि, 'घटना एक विवाद से शुरू हुई जो आगे बढ़कर हमले में बदल गई। हमारी टीम ने मौके पर तेजी से कार्रवाई की। यात्री सुरक्षित रहें इसके लिए एयरपोर्ट पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।' उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घटना आतंकवाद से जुड़ी नहीं है और लोगों से सहयोग की अपील की। पुलिस ने कहा है कि घटना के बारे में कोई भी जानकारी रखने वाला व्यक्ति आगे आए और जांच में मदद करें।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें