फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Benin Coup: अफ्रीकी देश में ले. कर्नल पास्कल बने सैन्य समिति अध्यक्ष; गृह मंत्री का दावा- सेना की योजना नाकाम

Sun, 07 Dec 2025 03:47 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कॉटोनू (बेनिन)

सार

पश्चिम अफ्रीका के बेनिन में एक समूह सैनिकों ने स्टेट टीवी पर सरकार को भंग करने की घोषणा की। लेफ्टिनेंट कर्नल पास्कल टिग्री को सैन्य समिति का प्रमुख बनाया गया। हालांकि गृहमंत्री ने  बताया कि तख्तापलट की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है।
विज्ञापन
बेनिन का झंडा - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम अफ्रीका के देश बेनिन में बड़े राजनीतिक उलटफेर की खबर सामने आई, जब एक समूह सैनिकों ने स्टेट टीवी पर अचानक उपस्थिति दर्ज कराते हुए सरकार को भंग करने की घोषणा कर दी। सैनिकों ने खुद को मिलिटरी कमेटी फॉर रिफाउंडेशन बताया और दावा किया कि देश के राष्ट्रपति तथा सभी राज्य संस्थानों को हटा दिया गया है। सैनिकों के बयान के अनुसार, लेफ्टिनेंट कर्नल पास्कल टिग्री को नई सैन्य समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हालांकि बेनिन के गृहमंत्री ने रविवार को बताया कि देश में हुए तख्तापलट की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है।

विज्ञापन


गृहमंत्री ने फेसबुक पर जारी वीडियो में कहा कि रविवार सुबह कुछ सैनिकों ने सरकार और संवैधानिक संस्थाओं को अस्थिर करने की कोशिश की, लेकिन सेना ने समय पर हालात संभाल लिए। 

बेनिन का इतिहास: तख्तापलट कोई नई बात नहीं
फ्रांस से 1960 में स्वतंत्रता मिलने के बाद बेनिन ने कई सैन्य तख्तापलट देखे हैं। स्वतंत्रता के बाद शुरुआती दशकों में राजनीतिक अस्थिरता बनी रही। हालांकि 1991 के बाद, माथ्यू केरेकू के दो दशक लंबे शासन के बाद देश में अपेक्षाकृत स्थिर लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित हुई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Heathrow Airport Emergency: लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे पर आपात परिस्थिति; अज्ञात गैस के छिड़काव से मचा हड़कंप

राष्ट्रपति तालोन का कार्यकाल
राष्ट्रपति पैट्रिस तालोन 2016 से सत्ता में थे और अगले वर्ष अप्रैल में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के बाद पद छोड़ने वाले थे। उनकी पार्टी के उम्मीदवार, पूर्व वित्त मंत्री रोमुाल्ड वाडागनी, चुनाव में सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। वहीं, विपक्षी उम्मीदवार रेनॉड अग्बोड्जो को चुनावी आयोग ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उनके पास आवश्यक संख्या में स्पॉन्सर्स नहीं थे, जिससे चुनाव पर पक्षपात के आरोप लगे।

पिछले महीने देश की संसद ने राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच से बढ़ाकर सात वर्ष कर दिया, हालांकि कार्यकाल की अधिकतम सीमा दो ही रखी गई है। इस कदम को लेकर राजनीतिक विवाद पहले से ही गर्म था।
विज्ञापन


पश्चिम अफ्रीका में तख्तापलट का बढ़ता सिलसिला
बेनिन में यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब पश्चिम अफ्रीका पहले से ही लगातार सैन्य तख्तापलट की चपेट में है। पिछले सप्ताह गिनी-बिसाऊ में भी सेना ने राष्ट्रपति उमरो एम्बालो को हटा दिया था, जहां चुनाव परिणामों को लेकर दोनों प्रमुख उम्मीदवारों ने खुद को विजेता घोषित कर दिया था। 

अन्य वीडियो:-
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें