फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: कोरोना के दो नए वैरिएंट से ब्रिटेन में हाहाकार, नवंबर के अंत तक आ सकती है नई लहर

Sat, 29 Oct 2022 09:45 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कोरोना के दोनों वैरिएंट XBB और BQ.1 नवंबर के अंत तक पूरे यूरोप और उत्तरी अमेरिका में कोरोना की नई लहर का कारण बन सकते हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ने स्वास्थ्य अधिकारियों की एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। यहां कोरोना के दो नए वैरिएंट BQ.1 व  XBB की पहचान की गई है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों ही वैरिएंट काफी संक्रामक हैं और तेजी से लोगों अपनी चपेट में ले रहे हैं। 

विज्ञापन


आंकड़ों को देखें तो अभी तक BQ.1 वैरिएंट के 700 से अधिक और XBB वैरिएंट के 18 मामलों का पता चला है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मौजूदा टीके इन दोनों वैरिंएट को रोकने में नाकाफी साबित हो सकते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि वे अभी भी इन वैरिएंट पर अध्ययन कर रहे हैं। 

यूरोप में आ सकती है नई लहर 
विशेषज्ञों का कहना है कि सामने आए दोनों ही वैरिएंट ओमिक्रॉन संस्करण के वंशज हैं और नवंबर के अंत तक ये वैरिएंट काफी खतरनाक हो सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि दोनों वैरिएंट नवंबर के अंत तक पूरे यूरोप और उत्तरी अमेरिका में कोरोना की नई लहर का कारण बन सकते हैं। 
विज्ञापन


भारत में भी मिल चुका है XBB वैरिएंट
बता दें, भारत में एक्सबीबी वैरिएंट का भी पता चला है, जिसमें अधिकांश संक्रमण पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और तमिलनाडु में है। इसके अलावा कर्नाटक, गुजरात और राजस्थान में भी कुछ मामलों का पता चला है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी है कि त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद नवंबर के मध्य में एक्सबीबी वैरिएंट अपने चरम पर पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें