फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई: दिनदहाड़े बालकनी में न्यूड होकर खड़ी हुईं दर्जनों महिलाएं, तस्वीरें हुई वायरल, जानें फिर क्या हुआ

Mon, 05 Apr 2021 12:36 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

  • दुबई में बिना कपड़ों के बालकनी में नजर आईं महिलाएं
  • पुलिस ने गिरफ्तार कर दर्ज किया आपराधिक मामला
  • शरिया कानून के तहत शराब पीना और किस करना अपराध है
विज्ञापन
दुबई : बालकनी में न्यूड खड़ीं महिलाएं - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शहर दुबई का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग हैरान रह गए हैं। इस वीडियो में कुछ महिलाएं पूरी तरह नग्न होकर बालकनी में लाइन लगाकर खड़ी दिखाई दे रही हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सभी महिलाओं और मामले से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जब शहर के मरीना इलाके में ये महिलाएं बालकनी में स्टंट कर रही थीं, उसी समय पास की इमारत से किसी ने यह वीडियो बना लिया था। वायरल वीडियो में करीब 12 महिलाएं शामिल थीं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि महिलाओं के इस समूह का व्यवहार 'अस्वीकार्य' था और यह संयुक्त अरब अमीरात के मूल्यों और नैतिकता का उल्लंघन है।

दुबई में खुले में किस करना है अपराध
दुबई के कानून के मुताबिक, जिन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, उन्हें 6 महीने तक की जेल की सजा और एक लाख रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। यूएई जैसे देश में ये मामला बेहद चौंकाने वाला इसलिए है क्योंकि यहां सार्वजनिक रूप से किस करने या शराब पीने तक के लिए जेल में डाल देने का कानून है, ऐसे में यहां इस तरह का मामला चौंका देता है। यही नहीं अगर कोई इस न्यूड वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर करता है, तो उसे भी कानून के लपेट में फंसना पड़ सकता है। यूएई के कानून के मुताबिक अश्लील सामग्री को शेयर करना दंडनीय अपराध है। 
विज्ञापन


बता दें कि दुबई में शरिया कानून लागू है और इसके मुताबिक सार्वजनिक रूप से अश्लील व्यवहार दंडनीय अपराध है। दुबई पुलिस ने कहा कि अभद्र वीडियो को लेकर गिरफ्तार लोगों को सरकारी वकील दिया गया है। पुलिस ने एक बयान में कहा, "इस तरह की हरकतें हमारे देश के समाज, मूल्यों और नैतिकता के लिए अस्वीकार्य है।" दुबई के एक अखबार ने इसे सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट करार देते हुए ऐसा किए जाने की कोई वजह नहीं बताई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें