यूएई के वित्त मंत्री मख्तूम का निधन
- फोटो : Twitter
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के वित्त मंत्री दुबई के उपशासक हमदान बिन राशिद अल मख्तूम का 75 वर्ष की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। वह यूएई के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम के भाई थे।
भाई के निधन पर पीएम मोहम्मद ने ट्वीट किया- हम खुदा के बंदे हैं और हमें उनके पास लौटना है। खुदा हमदान पर रहम करे। इस संदेश के साथ उन्होंने अपने दिवंगत भाई की तस्वीर भी साझा की है। हमदान बिन राशिद अल मख्तूम 1971 से यूएई के वित्त व उद्योग मंत्री थे। उन्हें जनवरी 1995 में दुबई का उप शासक नियुक्त किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे।