फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US News: अमेरिका में बोस्टन लोगान हवाई अड्डे पर दो विमानों में हुई टक्कर, एफएए ने जांच की शुरू

Tue, 07 Mar 2023 05:29 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, वाशिंगटन

सार

एक यात्री निकोलस लियोन ने कहा कि मुझे अचानक झटका लगा और मैंने अपने दाहिनी ओर देखा कि खड़ा हुआ विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। साथ ही सभी यात्री शोर मचाने लगे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के  बोस्टन लोगान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यूनाइटेड एयरलाइंस की दो उड़ानों के बीच टक्कर खबर सामने आई है। सीएनएन ने फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) का हवाला देते हुए बताया कि बोस्टन लोगान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रस्थान करने वाली दो यूनाइटेड एयरलाइंस की उड़ानें सोमवार को लगभग 8:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) एक-दूसरे से टकरा गई थीं।

विज्ञापन


एफएए ने अपने बयान में कहा कि बोस्टन लोगान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यूनाइटेड एयरलाइंस उड़ान 515 के दाहिने विंग ने यूनाइटेड एयरलाइंस उड़ान 267 की पूंछ को लगभग 8:30 बजे टक्कर मार दी। जिसके बाद यात्रियों में खलबली मच गई। बयान में कहा गया है कि दोनों विमान बोइंग 737 थे जो प्रस्थान के लिए निर्धारित थे।

एयरपोर्ट स्टेशन ने कहा कि सोमवार दोपहर के लिए निर्धारित अन्य उड़ानों में दोनों उड़ानों के यात्रियों को फिर से दूसरे विमान में बैठाया गया। यात्रियों ने इस घटना को थोड़ा झकझोर देने वाला बताया। एक यात्री मार्टिन नेउश ने जोर देकर कहा कि यह बस एक बहुत बड़ा झटका था। नेउश ने आगे कहा कि जब हम विमान में थे, तो उसके पंख कट गए, दोनों विमानों के पंख एक दूसरे से चिपक गए थे।
विज्ञापन


इस बीच, एक यात्री निकोलस लियोन ने कहा कि मुझे अचानक झटका लगा और मैंने अपने दाहिनी ओर देखा कि खड़ा हुआ विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। साथ ही सभी यात्री शोर मचाने लगे थे।निकोलस लियोन ने आगे कहा कि दमकल की गाड़ियों और पुलिस की गाड़ियों को देखकर लोग थोड़े सहम गए। उन्होंने कहा कि शुक्र है कि हर कोई जल्दी से जहाज से उतर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें