फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: बलूचिस्तान में FC कैंप पर आतंकी हमला, सात जवानों की मौत, छह आतंकवादी ढेर

Sat, 13 May 2023 11:44 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

सेना की मीडिया विंग ने कहा कि आतंकवादियों के एक समूह ने उत्तरी बलूचिस्तान में मुस्लिम बाग क्षेत्र में एक एफसी शिविर पर हमला किया। 
विज्ञापन
आतंक सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में फ्रंटियर कांस्टेबुलरी (एफसी) कैंप में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में कम से कम सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। पाक सेना ने कहा कि इस दौरान छह आतंकवादी ढेर हुए है। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


सेना के एक बयान के अनुसार, विद्रोहियों ने प्रांत के मुस्लिम बाग इलाके में एक अर्धसैनिक फ्रंटियर कोर कंपाउंड पर हमला किया। आतंकवादियों के शुरुआती हमले को सेना ने नाकाम कर दिया। इस दौरान छह सैनिकों और एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। सेना ने कहा कि सुरक्षा बल बलूचिस्तान की शांति, स्थिरता और प्रगति को नुकसान पहुंचाने के सभी प्रयासों को विफल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी सेना के छह सैनिकों और एक नागरिक की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पिछले साल नवंबर में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के साथ बातचीत टूट गई थी, इसलिए आतंकी संगठन ने अपने हमले तेज कर दिए है, खासकर केपी और अफगानिस्तान की सीमा से लगे इलाकों में पुलिस को निशाना बनाया गया। 

देशभर में आतंकवादी कर रहे हमले
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में देश में कानून और व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है, आतंकवादी समूह देश भर में हमले कर रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में, एक चर्चा में विशेषज्ञों ने चेतावनी दी थी कि टीटीपी खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में बलूच अलगाववादियों और स्थानीय उग्रवादी समूह अलर्ट है। ये देश में सुरक्षा स्थिति को और खराब कर सकते है।
विज्ञापन

 
आतंकवादियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, 1 अप्रैल को बलूचिस्तान के केच जिले के जलगाई सेक्टर में पाक-ईरान सीमा पर एक आतंकवादी हमले में चार सैनिक मारे गए थे। 10 मार्च को उत्तर और दक्षिण वजीरिस्तान में खुफिया-आधारित अभियानों (आईबीओ) में सुरक्षा बलों ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया था। 8 मार्च को, उत्तरी वज़ीरिस्तान के दत्ता खेल सामान्य क्षेत्र में एक आईबीओ में सुरक्षा बलों ने छह आतंकवादी मारे गिराए थे। 

134 लोगों ने आतंकी हमलों में गंवाई जान
पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज इस्लामाबाद स्थित थिंक-टैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2023 जुलाई 2018 के बीच 134 लोगों ने अपनी जान गंवाई। देश भर में कम से कम 44 आतंकवादी हमलों में 254 लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें