फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान में आंतकियों का साया गहराया, एक दिन में चार जगह हुए बम विस्फोट; दो सैनिकों समेत नौ की मौत

Thu, 23 Nov 2023 02:28 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान, दक्षिणी वजीरिस्तान और बाजौर कबायली जिलों में बुधवार को बम विस्फोट की घटनाएं हुई हैं। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल पाकिस्तान में आंतकी घटनाओं की संख्या तेजी से बढ़ गई है। आए दिन देश के किसी न किसी हिस्से में आतंकी हमला होने की खबर आ ही जाती है। अब पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के अशांत कबायली इलाकों में चार अलग-अलग आतंकी घटनाओं की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इन हमलों में दो सैनिकों समेत नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं।

विज्ञापन

 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान, दक्षिणी वजीरिस्तान और बाजौर कबायली जिलों में बुधवार को बम विस्फोट की घटनाएं हुई हैं। 
 
यह हुए हादसे
1. उत्तरी वजीरिस्तान जिले के रजमक इलाके में सुरक्षा बलों के एक काफिले पर आतंकवादियों के हमले में दो सैनिक मारे गए।
 
2. दक्षिण वजीरिस्तान जिले के वाना में एक दुकान में हुए बम विस्फोट में बुजुर्ग असलम नूर, उनके दो बेटों और एक स्थानीय दुकानदार की मौत हो गई।
 
3. बाजौर कबायली जिले में दो अलग-अलग विस्फोट हुए। पहला बम विस्फोट एक कार में हुआ, इसमें दो सामाजिक कार्यकर्ताओं की जान चली गई। दूसरा हमला मामोंड तहसील के दामदोला में सड़क किनारे हुआ। इस बम विस्फोट में जेयूआईएफ के नेता अमीर उल इस्लाम के पिता सत्तार खान उस्ताद की मौत हो गई।
विज्ञापन

 
आतंकवाद की घटनाओं में वृद्धि हुई
हाल के महीनों में पाकिस्तान में आतंकवाद की घटनाओं में वृद्धि हुई है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और अन्य आतंकवादी संगठनों ने सुरक्षा बलों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है और अक्सर नागरिक भी उनके निशाने पर आ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें