फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएई तट के पास टैंकर में आग लगने से दो भारतीय नाविकों की मौत, कई अन्य लापता

Fri, 31 Jan 2020 02:22 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, दुबई
विज्ञापन
यूयूएई तट के पास टैंकर में लगी आग - फोटो : Twitter
विज्ञापन

पनामा-ध्वज वाले टैंकर में संयुक्त अरब अमीरात के तट के पास आग लगने से दो भारतीय नाविकों की मौत हो गई और कई अन्य लापता बताए जा रहे हैं। खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक भूमि व समुद्री परिवहन के संघीय प्राधिकरण ने बताया कि टैंकर में बुधवार शाम आग लगी थी। उस समय टैंकर यूएई तट से 21 मील दूर था। दमकल कर्मियों ने तुंरत उस पर काबू पा लिया था।

विज्ञापन


प्राधिकरण ने कहा कि लापता लोगों की तलाश जारी है। प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि सूचना मिलने के बाद बचाव एवं आपात प्रतिक्रिया दलों ने चालक दल के सदस्यों को बचाया।

समाचार पत्र ने सूत्रों के हवाले से कहा कि हादसे के वक्त टैंकर में 12 चालक दल के सदस्य सहित 55 लोग सवार थे। हादसे में दो भारतीयों की मौत हो गई और दो अन्य की हालत गंभीर है। वहीं अन्य 10 लापता बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें