फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकाः उटाह में डेलिकेट आर्क के पास गिरने से दो लोगों की मौत, एक घायल

Sun, 01 Dec 2019 02:57 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अमेरिका के उटाह में आर्क्स नेशनल पार्क में शुक्रवार को डेलिकेट आर्क के पास गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। ग्रैंड काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार तीनों लोग स्थानीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे डेलिकेट आर्क के निचले क्षेत्र में फिसल कर गिर गए थे। जिससे इनमें से दो की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतकों में एक 65 वर्षीय व्यक्ति के साथ 60 वर्षीय महिला भी है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एक क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग कैलिफोर्निया के निवासी थे।

बता दें कि डेलिकेट आर्क राष्ट्रीय उद्यान उटाह राज्य का एक व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त प्रतीक और दुनिया में सबसे प्रसिद्ध भूगर्भिक विशेषताओं में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें