अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को महाभियोग मामले में बचाव के लिए एक सप्ताह का समय मिला है। हाउस ज्यूडीशियरी कमेटी ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई अगले शुक्रवार को करेगी। कमेटी के अध्यक्ष जेरोल्ड नैडलर ने कहा, ट्रंप को अपने बचाव के लिए जानने का हक है कि उनके खिलाफ आरोप लगाने वाले कौन से साक्ष्य पेश कर रहे हैं।
नैडलर ने ट्रंप को यह बताने के लिए भी कहा है कि वह अपने बचाव में वकील भेज रहे हैं या नहीं। नैडलर ने ट्रंप से कहा, 6 दिसंबर शाम 5 बजे तक स्पष्ट करें कि आपके वकील किस विशेषाधिकार का उपयोग करेंगे।
बता दें कि ट्रंप पर अपने विरोधी जो बिडेन और उनके बेटे के खिलाफ यूक्रेनी गैस कंपनी में भ्रष्टाचार के मामले की जांच के लिए यूक्रेन पर दबाव डालने का आरोप है।