अमेरिका के उटाह में आर्क्स नेशनल पार्क में शुक्रवार को डेलिकेट आर्क के पास गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। ग्रैंड काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार तीनों लोग स्थानीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे डेलिकेट आर्क के निचले क्षेत्र में फिसल कर गिर गए थे। जिससे इनमें से दो की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार मृतकों में एक 65 वर्षीय व्यक्ति के साथ 60 वर्षीय महिला भी है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एक क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग कैलिफोर्निया के निवासी थे।
बता दें कि डेलिकेट आर्क राष्ट्रीय उद्यान उटाह राज्य का एक व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त प्रतीक और दुनिया में सबसे प्रसिद्ध भूगर्भिक विशेषताओं में से एक है।