फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: भारतीय मूल के दो भाइयों की हत्या के मामले दो लोग दोषी ठहराए गए, कोर्ट का फैसला

Mon, 18 Sep 2023 08:10 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2019 में भीषण सड़क हादसे में भारतीय मूल के दो सगे भाईयों की मृत्यु हो गई थी। ब्रिटेन की अदालत ने मामले पर सुनवाई करते हुए दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। सुनवाई के दौरान आरोपी ने उस पर लगे सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया था।
 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार साल पहले ब्रिटेन के वॉल्वरहैम्प्टन में हुए भीषण सड़क हादसे में भारतीय मूल के दो भाईयों की मौत हो गई थी। ब्रिटेन की एक अदालत ने दो आरोपियों को हत्या के मामले में दोषी करार दिया है। आरोपी 27 वर्षीय मोहम्मद सुलेमान खान ने पिछले हफ्ते वॉल्वरहैम्पटन क्राउन कोर्ट में सभी आरोपों को स्वीकार किया। आरोप है कि खतरनाक ड्राइविंग के कारण भारतीय मूल के दो सगे भाई संजय और पवनवीर सिंह की मौके पर मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


वहीं बर्मिंघम के 35 वर्षीय मोहम्मद आसमी खान को झूठ बोलकर न्याय प्रक्रिया को गुमराह करने का दोषी पाया गया है। मामले पर डिटेक्टिव कांस्टेबल (डीसी) कार्ल डेविस ने कहा, हमारा कर्तव्य संजय और पवनवीर के परिवार के प्रति था। भयानक टक्कर में दो भाईयों की मौत शब्दों में बयां नहीं की जा सकती है।

क्या था मामला?
मार्च 2019 में वॉल्वरहैम्प्टन में बर्मिंघम न्यू रोड पर एक कार के द्वारा दोनों भाईयों को टक्कर मारी गई, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। दोनों भाई उस वक्त मां के साथ अपनी कार में सवार थे। 
विज्ञापन


माता-पिता बोले, 'बच्चों की याद आती है'
माता-पिता ने मामले में पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया, वे भावुक भी हुए। रोते हुए दोनों ने कहा, वे अपने बच्चों को बहुत याद करते हैं। हमसे पलक झपकते ही बच्चों को छीन लिया गया।

सीसीटीवी में असहज दिखा आरोपी 
घटना के बाद आरोपी सुलेमान खान मौके से फरार हो गया। जांच पड़ताल के बाद उसे सीसीटीवी के जरिए एक बर्गर शॉप में देखा गया। सीसीटीवी वीडियों में वह घटना के बाद काफी असहज दिखाई दिया। घटना से बचने के लिए आरोपी ने झूठा का सहारा लिया था। झूठ बोलने के कारण आरोपी को न्याय प्रक्रिया को गुमराह करने का दोषी माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें