फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर ने राजनीतिक विज्ञापनों पर प्रतिबंध से ‘कुछ’ मुद्दों को दी छूट

Sat, 16 Nov 2019 07:52 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ट्विटर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

ट्विटर ने शुक्रवार को कहा है कि राजनीतिक विज्ञापनों पर लगाए उसके प्रतिबंध से सामाजिक या पर्यावरण से संबंधित कुछ मुद्दों पर संदेशों को छूट मिलेगी। सैन  फ्रांसिस्को स्थित मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ‘ट्विटर’ ने 22 नवंबर से सभी ‘पेड’ राजनीतिक संदेशों पर प्रतिबंध लगाए जाने के अपने कदम के बारे में जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्त की गई चिंताओं को कम किया।

विज्ञापन


ट्विटर ने अपनी नई नीति के बारे में बताते हुए कहा कि ‘शिक्षित करने, जागरुकता बढ़ाने, आर्थिक विकास, नागरिकों को असैन्य अभियानों में शामिल होने की अपील करने वाले, पर्यावरण सुरक्षा या सामाजिक समानता से जुड़े विज्ञापनों को अनुमति दी जाएगी।

हालांकि, वे प्रतिबंधित राजनीतिक विज्ञापनदाताओं या राजनीतिक सामग्री का संदर्भ नहीं दे सकते हैं।’ ट्विटर द्वारा 30 अक्तूूबर को राजनीतिक विज्ञापनों को प्रतिबंधित करने की घोषणा का उद्देश्य राजनेताओं द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार को रोकना था।
विज्ञापन


ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोरसे ने ट्विटर की नई नीति के बारे में बताते हुए ट्वीट कर कहा कि ‘यह निर्णय ‘मशीन लर्निंग’ तकनीक से गलत और भ्रामक सूचनाओं को रोक पाने में समस्या आने की वजह से लिया गया है।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें