स्वीडन की नई सरकार में मात्र 26 साल की उम्र में एक महिला को जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाया गया है। कम उम्र में उनको यह मंत्रालय मिलने पर खूब चर्चा हो रही है।
नई स्वीडिश सरकार में एक 26 वर्षीय महिला रोमिना पौरमोख्तारी को जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाया गया है। इस मंत्रालय का जिम्मा संभालने वाली वह देश की सबसे कम उम्र वाली महिला बन गई हैं। बता दें कि दुनिया की सबसे उम्र की पर्यावरण कार्यकर्ता के रूप में मशहूर हुईं ग्रेटा थनबर्ग भी स्वीडन की ही रहने वाली हैं।
विज्ञापन
स्वीडन के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने कैबिनेट सदस्य के रूप में रोमिना का नामांकन किया। तीन दलों के गठबंधन ने क्रिस्टर्सन को देश का नया प्रधानमंत्री चुना है। इन तीन दलों में एक अति दक्षिणपंथी पार्टी स्वीडन डेमोक्रेट्स भी शामिल है जिसका उन्हें समर्थन हासिल है।
हालांकि, रोमिना अब तक लिबरल पार्टी युवा शाखा की प्रमुख थीं। उन्हें जलवायु परिवर्तन के लिए काम करने के लिए नहीं जाना जाता है। बल्कि उन्हें यह अहम मंत्रालय विरासत में मिला है।
विज्ञापन
रोमिना का जन्म स्टॉकहोम के उपनगरीय इलाके में एक ईरानी मूल के परिवार में हुआ था। कम उम्र में यह मंत्रालय संभालने के साथ ही उन्होंने उस पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो अब तक 27 साल का रहा है। इससे पहले वह 2020 में क्रिस्टर्सन की स्वीडन डेमोक्रेट्स के साथ अपनी पार्टी को जोड़ने की रोमिना ने मुखर आलोचना की थी।