फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Turkey: 'खुदा के क्रोध से नहीं बचोगे', इस्राइल की आलोचना कर रहे थे सांसद, अचानक ही फर्श पर गिरे; हालत नाजुक

Wed, 13 Dec 2023 11:32 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्थानीय मीडिया के अनुसार 53 वर्षीय बिटमेज डायबिटिज के मरीज हैं। संसद में अचानक से गिरने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत फिलहाल गंभीर है।
विज्ञापन
Hasan Bitmez - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्किये सांसद हसन बिटमेज इस्राइल-हमास संघर्ष पर तुर्किये के कार्यों की आलोचना करते हुए मंगलवार को संसद में गिर पड़े। यह घटना संसदीय सत्र के दौरान हुआ, जिसका सीधा प्रसारण किया गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया जा रहा है। 
विज्ञापन


सदन में गिर पड़े सांसद
स्थानीय मीडिया के अनुसार 53 वर्षीय बिटमेज डायबिटिज के मरीज हैं। संसद में अचानक से गिरने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत फिलहाल गंभीर है। मीडिया सूत्र के अनुसार सांसद बिटमेज इस्राइल-हमास युद्ध पर तुर्किये की प्रतिक्रिया पर आलोचना कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'इतिहास भले ही चुप रहे, लेकिन सत्य चुप नहीं रहता है।'

इस्राइल पर बात करते हुए हसन बिटमेज ने कहा, 'उन्हें यह लगता है कि वह हमसे छुटकारा पा लेंगे तो उन्हें कोई समस्या नहीं होगी। लेकिन आप हमसे छुटकारा पा गए तो पछतावे से छुटकारा नहीं पा सकते हैं। आप भले ही इतिहास से भाग सकते हैं, लेकिन भगवान के क्रोध से नहीं भाग सकते हैं।' यह कहने के बाद ही वह सदन में ही गिर पड़े, जिसके बाद चिकित्सा अधिकारी उन्हें देखने के लिए पहुंचे। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद तुर्किये के स्वास्थ्य मंत्री फहरेटिन कोका ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें