फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Turkey: इमामोग्लू की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस ने किया बल प्रयोग, दागी रबड़ की गोलियां

Thu, 27 Mar 2025 12:04 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इंस्ताबुल

सार

इस्तांबुल मेयर एक्रेम इमामोग्लू को भ्रष्टाचार और आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद से पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। 
विज्ञापन
तुर्किए में विरोध प्रदर्शन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्किये में इस्तांबुल के मेयर एक्रेम इमामोग्लू की गिरफ्तारी के बाद से तुर्किये में बड़े विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पुलिस ने अंकारा में प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया। पुलिस ने मिर्च स्प्रे किया और रबड़ की गोलियां दागी। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार भी की गई। 
विज्ञापन


भ्रष्टाचार और आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप में हिरासत में कैद इस्तांबुल मेयर एक्रेम इमामोग्लू को रविवार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया था। इसके बाद से देशभर में इमामोग्लू की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन शुरू हो गए। इन्हें बीते एक दशक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन बताया जा रहा है। 

गुरुवार सुबह जब छात्र प्रदर्शनकारियों ने मार्च करने की कोशिश की और मध्य पूर्व स्थित तकनीकी विश्वविद्यालय के गेट के पास एक इकट्ठा हुए, तो सुरक्षा बलों ने उन पर मिर्च स्प्रे, पानी की बौछारें और रबड़ की गोलियां चलाईं। इसके बाद छात्र कूड़े के डिब्बों से बने बैरिकेड के पीछे छिप गए। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हूतियों पर हमले की योजना लीक मामले की जांच एफबीआई से कराने की मांग, ट्रंप बोले- उनके पास और भी बहुत काम

इस दौरान इमामोग्लू की पार्टी के विधायक मेलिह मेरिक को पानी से भीगे नजर आए। उन पर भी मिर्च स्प्रे किया गया। मेरिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो में कहा कि छात्र केवल एक प्रेस वक्तव्य देना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने सख्ती से इसकी अनुमति नहीं दी और बल प्रयोग किया। एक दूसरे नेता ओजगुर ओजेल ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को उकसाया, तो वे पांच लाख लोगों को उस स्थान पर आने के लिए कहेंगे जो एर्दोआन को सबसे अधिक परेशान करेगा। इसके अलावा इस्तांबुल सिटी हॉल के बाहर भी प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। कादिकोय और सिसली जिलों में हजारों प्रदर्शनकारियों ने मार्च किया। वहीं विपक्ष ने उन कंपनियों के बहिष्कार का आह्वान किया है जो एर्दोआन की सरकार का समर्थन करती है। 

एर्दोआन ने विपक्ष पर लगाया आरोप
तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे इतने हताश हैं कि वे देश और राष्ट्र को आग में झोंक देंगे। उन्होंने विपक्ष पर अर्थव्यवस्था को डुबोने का आरोप लगाया है। राष्ट्रपति ने कहा कि वित्तीय स्थिरता को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। वहीं गृह मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि मेयर इमामोग्लू की गिरफ्तारी के बाद से अब तक 1,148 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एर्दोआन ने विपक्ष पर लगाया देश की अर्थव्यवस्था को डुबाने का आरोप, मेयर को गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन जारी

इमामोग्लू ने की हिंसा की निंदा
मेयर इमामोग्लू ने सोशल मीडिया के माध्यम से जेल से बोलते हुए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की हिंसा की निंदा की। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें पुलिस नहीं कह सकता क्योंकि मेरी  पुलिस राष्ट्र के छोटे बच्चों के साथ इस तरह की क्रूरता नहीं करेगी। इमामोग्लू को तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन का प्रतिद्वंदी माना जाता है और साल 2028 के चुनाव में इमामोग्लू ही एर्दोआन को चुनौती दे सकते हैं। इमामोग्लू और कई अन्य विपक्षी नेताओं को हाल ही में हिरासत में लिया गया था। विपक्ष का आरोप है कि राष्ट्रपति एर्दोआन ने अपने विरोधियों को दबाने के लिए यह कदम उठाया है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें