फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की शादी में नहीं शामिल होंगे ट्रंप: ईरान के साथ जारी बातचीत का दिया हवाला, राष्ट्रपति बोले- देश पहले

Sat, 23 May 2026 07:34 AM IST
रिया दुबे वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय तनाव और ईरान से जुड़े हालात का हवाला देते हुए अपने बेटे की बहामास में होने वाली शादी में शामिल होने से इनकार कर दिया। ट्रंप ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में उनका व्हाइट हाउस में रहना ज्यादा जरूरी है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को कहा कि वह अपने बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। ट्रंप ने इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय हालात और सरकार से जुड़े बेहद अहम मामलों को बताया है। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी पाम बीच की सोशलाइट बेटिना एंडरसन से होने जा रही है। हालांकि ट्रंप ने साफ कर दिया कि मौजूदा परिस्थितियों में उनका व्हाइट हाउस में रहना ज्यादा जरूरी है।
विज्ञापन


ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर क्या बताया?

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं अपने बेटे डॉन जूनियर और ट्रंप परिवार की नई सदस्य बनने जा रहीं बेटिना के साथ इस खास मौके पर रहना चाहता था, लेकिन सरकार से जुड़ी परिस्थितियां और अमेरिका के प्रति मेरा प्रेम मुझे ऐसा करने की अनुमति नहीं देते। मुझे लगता है कि इस महत्वपूर्ण समय में वॉशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस में रहना बेहद जरूरी है। डॉन और बेटिना को बधाई।

ट्रंप ने कहा- बेटे की शादी का समय ठीक नहीं

इससे पहले गुरुवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा था कि बेटे की शादी का समय ठीक नहीं है क्योंकि इस वक्त ईरान और कई अन्य मुद्दे सामने हैं।

पॉलिटिको के मुताबिक ट्रंप अब शुक्रवार शाम को न्यूयॉर्क में एक भाषण देने के बाद सीधे व्हाइट हाउस लौट सकते हैं। पहले उनका सप्ताहांत न्यू जर्सी स्थित अपने गोल्फ क्लब में बिताने और रविवार को लौटने का कार्यक्रम था। बताया जा रहा है कि ट्रंप जूनियर और बेटिना एंडरसन की शादी बहामास में होगी। यह एक निजी और सीमित समारोह होगा, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों को ही शामिल किया जाएगा।

क्या ईरान पर दोबारा हमला करने वाले हैं ट्रंप?

रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप ने मंगलवार को ईरान पर नए सैन्य हमले शुरू करने को लेकर भी चर्चा की थी, लेकिन पश्चिम एशिया में अमेरिका के सहयोगी देशों ने उन्हें बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों को मौका देने की सलाह दी, जिसके बाद फिलहाल उस योजना को टाल दिया गया। बाद में ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि अगला हमला शुक्रवार या शनिवार या फिर अगले सप्ताह की शुरुआत में हो सकता है।
विज्ञापन


ईरान के अलावा क्यूबा को लेकर भी अमेरिकी प्रशासन के भीतर हलचल तेज बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार वॉशिंगटन के कुछ अधिकारियों का मानना है कि क्यूबा के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी चर्चा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें