फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप का बड़ा एलान: अमेरिका में बनेगी नई चिप फैक्टरी; 21 हजार नौकरियों को मिलेगी नौकरी; क्या है पूरा मामला?

Sun, 29 Nov 2026 07:40 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

सार

अमेरिका में चिप बनाने का बड़ा केंद्र तैयार हो रहा है। ताइवानी कंपनी यहां 265 अरब डॉलर का निवेश करेगी। ट्रंप चार दिसंबर को विस्तार की शुरुआत करेंगे। इससे 21 हजार से ज्यादा नौकरियां मिलने की उम्मीद है। आखिर क्या है इस पूरी परियोजना का प्लान? पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चार दिसंबर को एरिजोना के फीनिक्स जाएंगे। यहां वह ताइवान सेमीकंडक्टर विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) कंपनी (टीएसएमसी) के चिप बनाने वाले कारखाने के नए विस्तार की शुरुआत करेंगे। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस परियोजना से 21 हजार से ज्यादा नौकरियां मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


यह टीएसएमसी के एरिजोना केंद्र के विस्तार का पांचवां चरण है। कंपनी अमेरिका में कुल 265 अरब डॉलर का निवेश कर रही है। इसका मकसद देश में ही सेमीकंडक्टर बनाने की क्षमता बढ़ाना है। इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए इस्तेमाल होने वाले आधुनिक चिप की मांग बढ़ रही है।

फीनिक्स स्थित इस कारखाने में लॉजिक चिप बनाए जाते हैं। इन चिप का इस्तेमाल एनवीडिया, एप्पल, एएमडी, ब्रॉडकॉम और क्वालकॉम जैसी बड़ी तकनीकी कंपनियां करती हैं।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने क्या बताया?
व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता के मुताबिक, ट्रंप दक्षिण परिसर को जोड़ने के मौके पर संबोधन देंगे। इस परिसर में फिलहाल 12 हजार से 15 हजार निर्माण श्रमिक काम कर रहे हैं। संघीय सरकार को उम्मीद है कि अगले चार वर्षों में इस परियोजना से आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में निर्माण और अन्य काम करने वाले 40 हजार अलग-अलग श्रमिकों को भी रोजगार मिलेगा।

ये भी पढ़ें: अमेरिका: कैलिफोर्निया में 5 तीव्रता का भूकंप, कई आफ्टरशॉक से दहला दक्षिणी इलाका; 2014 के बाद सबसे बड़ा झटका

ट्रंप प्रशासन का अनुमान है कि विस्तार का काम पूरा होने के बाद 10 हजार से ज्यादा लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा। इसके अलावा, आसपास के समुदाय में 11 हजार अन्य नौकरियां भी पैदा होंगी। 

एनवीडिया प्रमुख के बयान के एक दिन बाद दौरा
ट्रंप का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब इससे एक दिन पहले एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेनसन हुआंग अमेरिकी सीनेट की बैंकिंग समिति के सामने पेश होने वाले हैं। समिति में उनसे एक संदिग्ध चीनी जासूस के साथ कथित संबंधों को लेकर सवाल किए जाएंगे। साथ ही, एआई से जुड़ी चिप के निर्यात पर लगे प्रतिबंधों को लेकर भी उनसे पूछताछ होगी।

एनवीडिया ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि हुआंग इस दौरे में ट्रंप के साथ जाएंगे या नहीं। दूसरे कार्यकाल के दौरान हुआंग के ट्रंप के साथ करीबी संबंध रहे हैं। ट्रंप ने हुआंग को फिर से इस पद पर बहाल करने के लिए भी दबाव बनाया था।

कब शुरू हुई थी एरिजोना में चिप फैक्टरी बनाने की योजना?
टीएसएमसी ने मई 2020 में फीनिक्स में सेमीकंडक्टर बनाने का कारखाना स्थापित करने के लिए 12 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी। इसका निर्माण अप्रैल 2021 में शुरू हुआ था। इसके बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में चिप और विज्ञान कानून पारित हुआ। इसके बाद कंपनी ने अपना प्रस्तावित निवेश बढ़ाकर 40 अरब डॉलर कर दिया। कंपनी ने यह भी बताया कि वह एरिजोना के कारखाने में और आधुनिक चिप बनाएगी।

ये भी पढ़ें: ओपनएआई: जीपीटी-5 की सुरक्षा जांच करने वाले वैज्ञानिक की चेतावनी, एआई से कोरोना से भी ज्यादा मौतों का खतरा

नवंबर 2024 में ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने से कुछ समय पहले, अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने टीएसएमसी के लिए आर्थिक सहायता को अंतिम रूप दिया था। इसके तहत चिप कानून के तहत 6.6 अरब डॉलर की सीधी आर्थिक मदद तय की गई थी। इसके अलावा, संघीय सरकार की ओर से कम ब्याज दर पर पांच अरब डॉलर तक का कर्ज देने की भी व्यवस्था की गई थी।

यह मदद कंपनी की 65 अरब डॉलर की विस्तारित निवेश योजना के लिए थी। इसके तहत तीन चिप निर्माण इकाइयों वाला परिसर तैयार किया जाना है।

ट्रंप की वापसी के बाद कितना बढ़ा निवेश?
ट्रंप के व्हाइट हाउस लौटने के बाद टीएसएमसी ने अमेरिका में सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए 200 अरब डॉलर के अतिरिक्त निवेश का वादा किया है। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, इससे अमेरिका में कंपनी का कुल प्रस्तावित निवेश 265 अरब डॉलर हो गया है। इस पूरी योजना के तहत परिसर में 12 सेमीकंडक्टर और आधुनिक पैकेजिंग इकाइयां बनाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


एरिजोना की गवर्नर ने क्या कहा?
जुलाई में कंपनी ने 100 अरब डॉलर के नए निवेश की घोषणा की थी। इसके बाद एरिजोना की गवर्नर केटी हॉब्स ने इस विस्तार को राज्य के लिए बड़ा कदम बताया था। उन्होंने कहा था, इस विस्तार से एरिजोना आधुनिक सेमीकंडक्टर निर्माण और नवाचार के क्षेत्र में देश का प्रमुख केंद्र बन जाएगा। 

हॉब्स ने आगे कहा था, अमेरिका की सबसे आधुनिक चिप बनाने वाली तकनीकों, विश्वस्तरीय शिक्षा साझेदारों और तेजी से बढ़ते कार्यबल के साथ एरिजोना एआई और अगली पीढ़ी की तकनीकों के भविष्य की अगुवाई करने के लिए तैयार है। मैं टीएसएमसी और हमारे सभी साझेदारों की आभारी हूं। उन्होंने इस बदलावकारी पल को संभव बनाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें