फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की संपत्ति: क्रिप्टो-सोने से मीडिया में निवेश तक; जानें राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के खजाने के बारे में

Sat, 17 Aug 2024 09:06 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से मैदान में उतरे डोनाल्ड ट्रंप ने प्रचार अभियान के तहत अपनी संपत्ति और आय का खुलासा किया है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति का खुलासा हुआ है। आप जानकर चौंक जाएंगे कि रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार अरबपति हैं। उनके पास संपत्ति के अलावा आय के बहुत कुछ स्रोत हैं। नए वित्तीय दस्तावेजों के अनुसार, ट्रंप एक मिलियन डॉलर से अधिक कीमत के क्रिप्टोकरेंसी और ढाई लाख डॉलर की सोने की सिल्लियों के अलावा गोल्फ कोर्स और रियल एस्टेट संपत्तियों के मालिक है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से मैदान में उतरे डोनाल्ड ट्रंप ने प्रचार अभियान के तहत अपनी संपत्ति और आय का खुलासा किया है। गुरुवार रात को दायर किए गए दस्तावेजों में ट्रंप के वित्तीय परिदृश्य की तस्वीर दी गई है। दो सौ से अधिक पन्नों में निवेश के बारे में व्यापक जानकारी दी गई है। आइए एक नजर डालते हैं डोनाल्ड ट्रंप के वित्तीय पोर्टफोलियो पर-  

क्रिप्टोकरेंसी और सोना: ट्रंप के पास एक मिलियन डॉलर से पांच मिलियन डॉलर तक की एथेरियम है। उन्होंने चुनाव में फिर से चुने जाने पर इसे विनियमन मुक्त करने का वादा किया है। उनके पास 100,000 से 250,000 डॉलर की सोने की सिल्लियां भी हैं।
विज्ञापन


मीडिया कारोबार: ट्रंप के पास खुद की एक सोशल मीडिया मंच है। उसका नाम ट्रुथ सोशल है, जो मार्च में सार्वजनिक हुई। उनके पास 114 मिलयन से अधिक शेयर हैं, जिनकी कीमत 23 डॉलर प्रति शेयर है। यानी की मौजूदा शेयर की कीमत दो अरब डॉलर से अधिक है। हालाकि, रिपब्लिकन नेता इन शेयरों को लॉकअप समझौते के कारण नहीं बेच सकते हैं। 

रॉयल्टीज और एंडोर्समेंट: द ग्रीनवुड बाइबिल की ब्रिकी से 300,000 डॉलर, लेटर्स टू ट्रंप से 4.4 मिलियन डॉलर और ए मैगा जर्नी से 500,000 डॉलर डोनाल्ड ट्रंप ने कमाए। उन्हें द आर्ट ऑफ द डील समेत कई पुस्तकों से रॉयल्टी मिलना जारी है।

बता दें, रॉयल्टी यानी किसी संपत्ति, पेटेंट, फ्रैंचाइज, कॉपीराइट या प्राकृतिक सुविधा से मिलने वाली राशि होती है। वहीं, एंडोर्समेंट किसी ब्रांड या संपत्ति के समर्थन से मिलने वाली रकम। 

आइए अब ट्रंप के कारोबार पर नजर डालते हैं- 

गोल्फ कोर्स: उनके न्यूजर्सी में बेडमिनस्टर कोर्स ने 37 मिलियन डॉलर कमाए, जबकि फ्लोरिडा में उनके ज्यूपिटर कोर्स ने 31 मिलियन डॉलर कमाए। स्कॉटलैंड में उनके टर्नबेरी कोर्स ने 26 मिलियन पाउंड (लगभग 33.5 मिलियन डॉलर) कमाए।

रियल एस्टेट: फ्लोरिडा में उनके प्रमुख रिसॉर्ट मार-ए-लागो ने 56 मिलियन डॉलर से अधिक कमाए।

अन्य आय के स्रोत- 

पेंशन और लाइसेंसिंग फीस:
ट्रंप को स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड से सालाना 90,776 डॉलर की पेंशन मिलती है और उन्होंने एमएफटी आईएनटी से लाइसेंसिंग फीस के रूप में 7.15 मिलियन डॉलर कमाए हैं। उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने एनएफटी बेचकर 330,000 डॉलर कमाए हैं।

वैश्विक निवेश: ट्रंप ने दुनिया भर में निवेश किया है, जिसमें दुबई से तीन मिलियन डॉलर से अधिक की आय और ओमान से दो मिलियन डॉलर की आय शामिल है।
विज्ञापन




ऋण और कानूनी मुद्दे
कानूनी समझौते: ट्रंप पर ई. जीन कैरोल का एक मिलियन से पांच मिलियन डॉलर और न्यूयॉर्क अटॉर्नी जनरल के कार्यालय का 50 मिलियन डॉलर से अधिक बकाया है। ये ऋण व्यापारिक धोखाधड़ी और यौन उत्पीड़न मामलों से संबंधित कानूनी निर्णयों और चल रही अपीलों से उत्पन्न हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें