फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वाड बैठक: ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बताया बहुत सख्त इंसान; अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या-क्या कहा?

Tue, 17 Nov 2026 05:12 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला (फिलीपींस)।
विज्ञापन
क्वाड के सदस्य देशों के नेता - फोटो : एएनआई/एक्स/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बार फिर तारीफ की। ट्रंप ने उन्हें बहुत सख्त इंसान बताया। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची उनसे भी ज्यादा सख्त हो सकती हैं। ट्रंप ने कहा कि हम भी ठीक हैं। ट्रंप ने यह बात क्वाड देशों के नेताओं के साथ बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इन नेताओं और उनके देशों के साथ अमेरिका के अच्छे संबंध हैं। ये संबंध शुरुआत से ही अच्छे रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि वह इन तीनों नेताओं को लंबे समय से जानते हैं। वे शानदार लोग हैं। वे उनके दोस्त हैं।  
 
विज्ञापन

ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने कहा, पिछला साल हमारे लिए काफी अच्छा रहा। क्वाड को फिर से सक्रिय करने और आपसी सहयोग की दिशा में लगातार काम हुआ है। हमारी दोस्ती भी पहले से कहीं ज्यादा गहरी हुई है। हम सभी दोस्त हैं। इस तरह काम करना काफी आसान हो जाता है।

उन्होंने कहा, ये देश पूरी दुनिया की सबसे अहम साझेदारों में शामिल हैं। हम दुनिया के सबसे सफल देशों में से हैं। कुछ मामलों में हम दुनिया के सबसे सफल देशों में शामिल हैं। वहीं, कुछ मामलों में दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में भी गिने जाते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, हमारे देश एक स्वतंत्र, खुले, स्थिर और सबसे समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के चार मजबूत स्तंभ हैं। हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक कूटनीति से जुड़े मुद्दों पर हम एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करते हैं।

पीएम मोदी इस समय क्वाड के दूसरे नेताओं के साथ ट्रंप से मुलाकात कर रहे हैं। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच अलग से द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना कम है। जून के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है। इससे पहले दोनों की मुलाकात पेरिस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। उस समय दोनों ने कुछ देर बातचीत की थी।

क्या भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर होगी बात?
यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है, जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर लंबे समय से बातचीत चल रही है। हालांकि, मनीला में होने वाली इस मुलाकात से व्यापार समझौते को लेकर कोई नई जानकारी सामने आने की उम्मीद नहीं है। विश्लेषक दोनों नेताओं के हाव-भाव पर भी बारीकी से नजर रखेंगे।

पहले मोदी और ट्रंप के संबंध कैसे थे?
ट्रंप के पहले कार्यकाल में मोदी और उनके बीच काफी अच्छे संबंध थे। दोनों नेताओं ने अमेरिका के ह्यूस्टन और अहमदाबाद में बड़ी रैलियों में एक साथ हिस्सा लिया था। पिछले साल राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद ट्रंप से व्हाइट हाउस में मिलने वाले दुनिया के शुरुआती नेताओं में मोदी भी शामिल थे। लेकिन इसके बाद दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई। ट्रंप ने भारत पर भारी टैरिफ लगा दिए। इसके अलावा, पाकिस्तान के साथ भारत के संघर्ष को लेकर भी उन्होंने कुछ बयान दिए। इन बयानों से भारत के सामने मुश्किल स्थिति पैदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें