फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती या कोई साजिश: बीएसएफ जवान ने पार की सीमा, बांग्लादेश ने हिरासत में लिया; वापस लाने की कोशिशें जारी

Tue, 17 Nov 2026 04:51 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

बांग्लादेश के सिलहट स्थित बिचानाकांडी में मंगलवार को बीजीबी ने बीएसएफ के एक जवान को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों के मुताबिक, जवान अनजाने में सीमा पार कर बांग्लादेशी क्षेत्र चला गया था। उसे वापस लाने के लिए दोनों देशों के अधिकारियों के बीच फ्लैग मीटिंग की जा रही है।
विज्ञापन
बीएसएफ जवान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को हिरासत में लिया है। जो अनजाने में दूसरी तरफ चला गया था। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। उन्होंने  बताया कि जवान को वापस लाया जा रहा है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने क्या बताया? 
अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि बीएसएफ का यह जवान अनजाने में बांग्लादेश की सीमा में दाखिल हो गया था। जिसे सिलहट के बिचानाकांडी में बांग्लादेशी क्षेत्र में पकड़ा गया।उन्होंने बताया कि उसे वापस लाने के लिए एक 'फ्लैग मीटिंग' की जा रही है। बता दें कि बीएसएफ देश के पूर्वी हिस्से में 4,096 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) की सुरक्षा करती है।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को दोपहर करीब 12:30 बजे, बीएसएफ का एक जवान गोवाइनघाट उपजिला के बिचानाकांडी इलाके में लगभग 200 गज अंदर बांग्लादेश की सीमा में चला गया। सिलहट बटालियन (48 बीजीबी) के अंतर्गत आने वाली बिचानाकांडी बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) की एक पेट्रोल टीम ने उसे हिरासत में ले लिया और आउटपोस्ट पर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




अपडेट हो रही है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें