फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले सप्ताह मुंबई में होने वाले एनबीए बास्केटबॉल में शामिल होने आ सकते हैं ट्रंप

Sun, 22 Sep 2019 11:55 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Donald trump - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन के दौरान भारत आने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि, 'बहुत जल्द ही भारत में भी अमेरिका में खेला जाने वाला एनबीए बास्केटबॉल का आयोजन किया जाएगा। अगले हफ्ते मुंबई में हजारों लोग भारत में पहला एनबीए बास्केटबॉल खेल देखेंगे। ट्रंप ने मोदी से सवाल पूछते हुए कहा, पीएम साहब क्या मैं इसके लिए आमंत्रित हूं। अगर आप बुलाएंगे तो मैं आ सकता हूं, सावधान रहें, मैं आ सकता हूं।'

विज्ञापन

 


इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में अपने नागरिकों को कट्टर इस्लामी आतंकवाद से बचाने और उससे लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा अमेरिका और भारत की सेना का हम सम्मान करते हैं जो हमारी स्वतंत्रता की रक्षा करते हैं। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अंतरिक्ष में सहयोग बढ़ाने पर हम काम कर रहे हैं। दोनों देश रक्षा सहयोग भी बढ़ा रहे हैं, दोनों देशों की सेना ने हाल ही में साथ में अभ्यास किया। चरमपंथी इस्लामिक आंतकवाद से निर्दोष लोगों को हम साथ मिलकर बचाएंगे। उन्होंने कहा कि सीमा की सुरक्षा अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण है और भारत के लिए भी सीमा का सुरक्षा महत्वपूर्ण है। अवैध प्रवासी एक खतरा हैं।
विज्ञापन


वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिका का सबसे बड़ा, सबसे सच्चा मित्र बताते हुए कहा कि वह भारत के लिए असाधारण काम कर रहे हैं। ट्रंप ने पिछले सप्ताह 69 वर्ष के हुए प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया मजबूत, फलता-फूलता और संप्रभु भारत देख रही है। मोदी के स्टेडियम पहुंचते ही वहां मौजूद करीब 50 हजार लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें