फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'अमेरिका की क्यूबा पर हमले की कोई योजना नहीं', ट्रंप के साथ बंद कमरे में मुलाकात के बाद बोले लूला

Fri, 08 May 2026 03:25 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, बीजिंग।

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बंद कमरे में बैठक के बाद ब्राजीलियाई राष्ट्रपति ने दावा किया कि अमेरिका की क्यूबा पर हमला करने की कोई योजना नहीं है। इससे पहले ट्रंप कई मौको पर क्यूबा पर हमले की चेतावनी देते रहे हैं। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप के साथ ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा - फोटो : एक्स/लूला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने बताया कि उनके अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप का क्यूबा पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है। यह बात दोनों नेताओं की व्हाइट हाउस में हुई मुलाकात के बाद सामने आई।
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्राजीलियाई राष्ट्रपति ने क्या कहा?
लूला ने वाशिंगटन में ब्राजील के दूतावास में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं की लगभग ढाई घंटे तक बंद कमरे में बात हुई। इस बातचीत में क्यूबा और क्षेत्रीय सुरक्षा प्रमुख मुद्दे थे। उन्होंने बताया कि ट्रंप ने कहा कि उनका क्यूबा पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है। लूला ने बताया कि उन्हें जो अनुवाद मिला, उसके अनुसार ट्रंप ने साफ कहा कि वह क्यूबा पर सैन्य कार्रवाई नहीं चाहते।

बातचीत करना चाहता क्यूबा: लूला डा सिल्वा
लूला ने इस मुलाकात को अच्छा संकेत बताया। उन्होंने कहा कि क्यूबा बातचीत करना चाहता है और समस्या का हल चाहता है। क्यूबा कई वर्षों से आर्थिक प्रतिबंधों के कारण परेशान है। लूला ने कहा कि ये प्रतिबंध क्यूबा के विकास को रोकते हैं और उसे पूरी तरह स्वतंत्र देश बनने से रोकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: विक्रम दुरईस्वामी: चीन भारत के नए राजदूत ने सौंपी साख पत्र की प्रति, दूतावास में आयोजित समारोह में की शिरकत

अमेरिका ने क्यूबा पर कड़े किए प्रतिबंध
हालांकि, अमेरिका की नीति अभी भी सख्त है। अमेरिका ने हाल ही में क्यूबा पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि क्यूबा की कुछ कंपनियों पर कार्रवाई की गई है। इनमें जीएआईएसए नाम की सैन्य कंपनी भी शामिल है।
विज्ञापन


एक खनन कंपनी मोआ निकेल पर भी असर पड़ा है। यह कंपनी क्यूबा और कनाडा की कंपनी शेरिट की साझेदारी में चलती है। इन प्रतिबंधों के बाद शेरिट कंपनी ने क्यूबा में अपना काम रोक दिया है। अमेरिका का कहना है कि ये कदम क्यूबा सरकार पर दबाव डालने के लिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें